{"_id":"5bd4280ebdec22696469b313","slug":"real-story-of-moin-quraish-from-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीआई में 'महासंग्राम का खलनायक': अफीम बेचते थे कुरैशी के पिता, यूपी और दिल्ली में आलीशान कोठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई में 'महासंग्राम का खलनायक': अफीम बेचते थे कुरैशी के पिता, यूपी और दिल्ली में आलीशान कोठियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई में कलह की वजह मोइन कुरैशी
सीबीआई में 'महासंग्राम का खलनायक' मोइन कुरैशी कुछ ही सालों में अमीर और ताकतवर कारोबारी बन गया था। मोइन कुरैशी के पिता यूपी के रामपुर जिले में बड़े अफीम कारोबारी थे। बताते हैं कि अफीम बेचकर पिता ने कोठी खड़ी कर ली। बेशुमार धन कमाया। इसके बाद परिवार के साथ कानपुर जाकर बस गए।
मोइन कुरैशी
मोइन कुरैशी ने देहरादून जाकर दून कॉलेज से पढ़ाई और दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उच्चशिक्षा हासिल की। अच्छे संस्थानों में पढ़ाई के जरिए मोइन कुरैशी को बिजनेस को लेकर एक विजन मिला। उस विजन का उसने मीट कारोबार में उपयोग किया।
मोइन कुरैशी
पिता के पैसे से उसने रामपुर में 1993 में कसाईखाना खोला। फिर धंधा चमक निकला। देखते ही देखते मोइन कुरैशी ने दो दर्जन से ज्यादा मीट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां खड़ी कर ली। इन कंपनियों के जरिए मोइन कुरैशी विदेशों में भैंस का मांंस सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोइन कुरैशी
2011 में जब मोइन कुरैशी की फैशन डिजाइनर बेटी परनिया की शादी का मौका था। परनिया की शादी लंदन के सीए अर्जुन प्रसाद से हुई थी।
विज्ञापन
मोइन कुरैशी
अर्जन का परिवार मनमोहन सरकार में मंत्री रहे जतिन प्रसाद का नजदीकी माना जाता है। उस शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था।