{"_id":"5a1e5dcd4f1c1b86698be751","slug":"rani-mukharji-return-to-bollywood-with-samar-katyayan-in-hichki-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘हिचकी’ से रानी की बॉलीवुड में वापसी, साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे कानपुर के समर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हिचकी’ से रानी की बॉलीवुड में वापसी, साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे कानपुर के समर
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
रानी की ‘हिचकी’ में कानपुर का समर
दो साल के ब्रेक के बाद बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रानी मुखर्जी अपनी नई फिल्म 'हिचकी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं, ये फिल्म साल 2018 की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली है। यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘हिचकी’ में रानी मुखर्जी के साथ कानपुर के समर कात्यायन भी नजर आएंगे।
फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी
फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 2014 में इटली में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी। रानी ने अपनी शादी को लो-प्रोफ़ाइल रखा था और कुछ क़रीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। दिसंबर 2015 में वो आदिरा की मां बनीं। शादी के बाद रानी मर्दानी में नज़र आयी थीं और बेटी होने के बाद उनकी पहली रिलीज़ हिचकी होगी।
23 फरवरी को आने वाली फिल्म ‘हिचकी’ में रानी मुखर्जी के साथ नजर आएंगे समर कात्यायन
16 साल की उम्र में मायानगरी में कदम रखा
हुनर के गलियारों में उम्र मायने नहीं रखती। कानपुर किदवई नगर के रहने वाले समर कात्यायन ने यह साबित करके दिखाया है। 16 साल की उम्र में मायानगरी में कदम रखने वाले समर ने अपनी मेहनत के बल पर क्राइम पेट्रोल में काम पाया और 150 से ज्यादा एपिसोड में एक्टिंग की। समर ने इसमें एक ऐसे बच्चे का रोल निभाया है जो मुंह से म्यूजिक निकालने में माहिर है। यह फिल्म 23 फरवरी को आ रही है। फरवरी में ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ में भी समर ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है।

एक्टर इरफान खान के साथ समर कात्यायन
एक मजबूत औरत की कहानी है फिल्म हिचकी
कानपुर किदवई नगर के ब्लॉक सांझी छत अपार्टमेंट में रहने वाले ट्रांसपोर्टर राकेश मिश्रा के बेटे समर ने शहर से ही मॉडलिंग और थियेटर से कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद वे मुंबई चले गए। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्हें टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला। अदाकारी के धनी समर ने अब बॉलीवुड में फिल्म हिचकी से एंट्री मारी है। यह एक औरत की कहानी है जो अपनी कमजोरी को ही मजबूती बना लेती है। इसमें 13 ऐसे शरारती बच्चों को दिखाया गया है जो बहुत गरीब वर्ग के हैं, लेकिन सभी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा है। समर इनमें से एक है। फिल्म में समर का नाम रघु है, जो बीट बॉक्सिंग (मुंह से म्यूजिक निकालने) में माहिर है। समर ने बताया बहुत ही चैलेंजिंग रोल मिला। इसे बखूबी निभाया और कुछ अलग सीखने को भी मिला।
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल सीरियल की टीम के साथ समर
क्राइम पेट्रोल ने दिलाई पहचान
समर ने बताया कि ‘क्राइम पेट्रोल’ ने ही मुंबई में असली पहचान दिलाई। अब तक वह 150 से अधिक क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सावधान इंडिया, सीआईडी, आहट, सीमा परिहार पर बनी फिल्म वुंडेड, पृथ्वीराज चौहान धारावाहिक, स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक चाणक्य, कलर्स चैनल के भाग्य विधाता, प्रकाश झा का पहला टीवी सीरियल शो बाहुबली, फीयर फाइल्स सहित अन्य धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
माता-पिता ने कभी रोका नहीं
समर ने बताया कि उनका पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा। बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसके लिए पिता राकेश मिश्रा और मां सुधा ने भी खूब सपोर्ट किया। मुंबई जाने के बाद दो साल तक कोई काम नहीं मिला। तब घर वालों की मदद से ही वहां टिक सका। समर का एक छोटा भाई अंशु मिश्रा है। उनका ट्रांसपोर्ट का काम है।