{"_id":"5c6c0bc1bdec22281747033a","slug":"pulwama-attack-martyr-shyam-babu-is-famous-in-youth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद को श्रद्धांजलि: हाथों में तिरंगा होठों पर श्याम बाबू अमर रहें के नारे और हर आंख में आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद को श्रद्धांजलि: हाथों में तिरंगा होठों पर श्याम बाबू अमर रहें के नारे और हर आंख में आंसू
Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
डेमो
हाथों में तिरंगे लेकर लोग भारत माता के जयकारे और श्यामबाबू अमर रहे के नारे लगाते हुए उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। शहीद श्यामबाबू की अंत्येष्टि रैगांव के खेल मैदान पर की गई थी। अंत्येष्टि स्थल पर शहीद का स्मारक बनाया जाना है। स्मारक स्थल पर सोमवार को भी सोमवार को भी श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा।
डेमो
उमरी, गलुवापुर, बड़ा गांव, सैफाबाद आदि गांवों के युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और श्यामबाबू अमर रहे जैसे नारे लगाते हुए समाधि स्थल पहुंचे। युवाओं ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलवामा में हुई बर्बरता को याद कर युवाओं का खून खौल उठा और वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
युवाओं ने शहीद के घर जाकर माता, पिता को ढांढस बंधाया और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे की तरह हर दम सहयोग व सेवा के लिए तैयार हैं। युवाओं के इस तरह से ढांढस बंधाने से पिता रामप्रसाद के चेहरे में गर्व का भाव का नजर आया।
विज्ञापन
डेमो
शहीद को नमन करने आए राजेश, अंकुश, विश्वजीत, रमेश, शंकर ने कहा कि श्यामबाबू की शहादत ने हमारे दिल में सेना में जाने का जज्बा और बढ़ा दिया है। हम सेना में भर्ती होकर आतंकियों और पाकिस्तान से अपने भाइयों की शहादत का बदला लेना चाहते हैं। इन युवाओं ने कहा कि श्यामबाबू हमारे हीरों हैं, उन्होंने देश पर जान न्यौछावर कर जनपद का नाम रोशन किया है।