फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की दो बसें आपस में टकराई, बस में बैठे बच्चों में मच गई अफरातफरी

Thu, 03 Oct 2019 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
psit college bus accident in kanpur, 10 students injured
बस हादसे के बाद सहमी खड़ी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के भौती-रूमा हाइवे पर गुरुवार शाम पीएसआईटी की दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में बस में सवार 10 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं वहीं दोनों बसों के चालक और कंडेक्टर भी चुटहिल हो गए। हादसे के बाद बस में बैठे छात्र छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।


 
psit college bus accident in kanpur, 10 students injured
बस हादसे के बाद सड़क पर खड़े छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सभी बच्चे बसों से उतर कर हाईवे पर आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र-छात्राओं को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। वहीं हादसे से हाइवे पर करीब एक किमी तक लंबा जाम लग गया।

 
psit college bus accident in kanpur, 10 students injured
बस हादसे के बाद डरी सहमी खड़ी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर आवागम शुरू कराया। नौबस्ता निवासी धीरज पीएसआइटी (प्रानवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की बस चलाता है। धीरज ने बताया कि गुरुवार शाम कॉलेज की बसे एक साथ छात्र-छात्राओं को लेकर कालेज से निकली थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
psit college bus accident in kanpur, 10 students injured
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
उसके बस के आगे डंपर और पीछे सुमित की बस थी। जिसमें 48 बच्चों के अलावा कंडक्टर अशोक भी था। बस बर्रा-7 नाला पुल भौती-रूमा हाइवे पर पर पहुंची ही थी कि डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद उसने भी ब्रेक लगा दी। तभी पीछे आ रही सुमित की बस उसके बस में टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन
psit college bus accident in kanpur, 10 students injured
बस हादसे के बाद मच गया हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुए हादसे से दोनों बस में चीखपुकार के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल करीब 10 छात्र-छात्राओं को नजदीकि नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं चालक और कंडक्टर की चुटहिल हो गए। घायलों में प्राजुंल गुप्ता, आशा रावत, एनि, आयुष्मान सिंह, मयंक शर्मा, प्रिया, अविरल और अंकित शामिल हैं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed