फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: हयात जफर ने हिंसा भड़काने में नहीं छोड़ी कोई कसर, जहरीले बोल से फेसबुक लाइव पर भड़का रहा

Thu, 26 Dec 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
provoking people for violence with the help of Facebook live, CAA protest in kanpur
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कानपुर में हिंसा भड़काने में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के हयात जफर हाशमी की भी भूमिका है। फेसबुक लाइव के जरिये उसने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भड़काया और भीड़ को जुलूस के लिए बुलाया। सैकड़ों लोगों ने उसके पोस्ट लाइक कर कमेंट भी किए। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि नामजद आरोपी होने के बावजूद पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
provoking people for violence with the help of Facebook live, CAA protest in kanpur
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम व एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया था कि हिंसा के पीछे पीएफआई व एआईएमआईएम का हाथ हैं। अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो कर्नलगंज थाने से मामले में नामजद आरोपी  एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के जफर हाशमी की बवाल के पीछे बड़ी भूमिका सामने आई है।

एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जफर ने सबसे पहले फेसबुक लाइव के जरिए 15 दिसंबर को फूलबाग में गांधी प्रतिमा पर पहुंचने का ऐलान किया। इसके उसने पोस्टर भी लगवाए। यतीमखाना, बेकनगंज और चमनगंज क्षेत्र में ये पोस्टर लगाए भी गए। इसके बाद उसने बीस दिसंबर को प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया था। इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
provoking people for violence with the help of Facebook live, CAA protest in kanpur
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
12 दिसंबर से शुरू की थी तैयारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फेसबुक पर लाइव कर लोगों को संबोधित कर रहा है। उसने एक वीडियो में कहा है कि जो प्रदर्शन हुआ है इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को हो गई थी। यानी तब से इसकी साजिश रची जा रही थी। इसके बाद उसने पूरे बवाल का जिम्मेदार गृहमंत्री को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
provoking people for violence with the help of Facebook live, CAA protest in kanpur
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
अभी भी भड़काने में लगा
आरोपी हयात जफर अभी भी लोगों को भड़काने में जुटा हुआ है। वह बुधवार रात करीब दस बजे फिर फेसबुक पर लाइव आया। फेसबुक पर उसने कहा कि जो जेल गए हैं वो जमानत न कराएं। हैरानी की बात है ये कि पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंगलवार को भी वह सदभावना चौकी के पास से गुजरा था।
विज्ञापन
provoking people for violence with the help of Facebook live, CAA protest in kanpur
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
एकाउंट भी ब्लॉक नहीं कराया
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी हयात जफर हाशमी फेसबुक लाइव के जरिये लोगों को भड़का रहा है। एसपी ने बताया कि बवाल के बाद भी वह फेसबुक पर भाषण दे रहा है और कार्रवाई का विरोध भी कर रहा है। वह लोगों को उकसाने का का प्रयास कर रहा है। फिर भी पुलिस ने अभी तक उसका फेसबुक एकाउंट ब्लॉक नहीं कराया है। इससे पुलिस की लचर कार्रवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

आरोपी के कई फेसबुक वीडियो हैं, जिसमें वह संबोधित कर लोगों को भड़का रहा है। एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए आवाह्न भी कर रहा है। हिंसा भड़काने में उसकी भूमिका रही है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed