{"_id":"5b039c2e4f1c1be8408b6dcf","slug":"protect-your-body-from-heat-stroke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काल बना हीट स्ट्रोक: यहां अब तक 4 की मौत, डॉक्टरों ने बचाव के बताए उपाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बना हीट स्ट्रोक: यहां अब तक 4 की मौत, डॉक्टरों ने बचाव के बताए उपाय
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 22 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रहा तापमान अब लोगों के लिए काल साबित हो रहा है। यूपी के कानपुर शहर में हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है और भारी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
डेमाे पिक
कानपुर में पारा बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को हीट स्ट्रोक से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 13 को हैलट, उर्सला में भर्ती कराया गया है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
डेमाे पिक
इन दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रिकार्ड 8000 हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। पेट के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। बर्रा निवासी शिवदुलारी (72) को सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर हैलट इमरजेंसी लाया गया। डॉक्टरों ने उसे हीट स्ट्रोक होने की बात कही। इलाज के दौरान शिवदुलारी की मौत हो गई। इसी अस्पताल में हीट स्ट्रोक के छह मरीज भर्ती कराए गए। इसी तरह उर्सला में सात मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा र ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करें ये उपाय
डेमाे पिक
- तापमान का संतुलन बनाएं रखें, एसी से सीधा धूप में न निकलें।
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- ज्यादा देर धूप में न रहें।
- ज्यादा ठंडा पानी न पिएं।
- घबराहट होने पर लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- ज्यादा देर धूप में न रहें।
- ज्यादा ठंडा पानी न पिएं।
- घबराहट होने पर लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।