फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में प्रियंका गांधी: सादगी से बुंदेलियों को रिझाया, मंदिर में माथा टेका, महिलाओं को गले लगाया, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 04:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Nov 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi wins hearts of Bundelis in Chitrakoot
चित्रकूट पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सादगी और सौम्यता से बुंदेलियों का दिल जीत लिया। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंचीं। 


जहां उन्होंने महिलाओं संग संवाद किया। प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर जगह प्राथमिकता दी जाएगी। 

महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि- बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। महिलाओं को एक जुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। 
Priyanka Gandhi wins hearts of Bundelis in Chitrakoot
चित्रकूट में प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
प्रियंका ने अपना प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढ़कर सुनाया। कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल दिया जाएगा। इसके अलावा बिजली का बिल आधा किया जाएगा।
Priyanka Gandhi wins hearts of Bundelis in Chitrakoot
चित्रकूट पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
कोरोन काल से प्रभावित छोटे व्यापारियों व परिजनों को 25-25000 देने का भी वादा किया। प्रियंका ने कहा कि विधवा पेंशन बढ़ाई जाएगी। कोई भी बीमारी होने पर 10 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi wins hearts of Bundelis in Chitrakoot
चित्रकूट पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने कहा कि आज की राजनीति में बहुत नफरत फैला दी गई है। लखीमपुर कांड में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को मारा है। सरकार भी मंत्री को बचाने का काम कर रही है।

 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi wins hearts of Bundelis in Chitrakoot
चित्रकूट में प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
राजनीति में हिंसा खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। प्रियंका ने महिलाओं में जोश भरने के साथ ही उन्हें गले लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed