फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 अप्रैल को यूपी के इस शहर में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, आने की आहट से यहां बढ़ी हलचल

Thu, 18 Apr 2019 11:48 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Apr 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi Roadshow in Kanpur on April 19, lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को कानपुर में रोड शो करेंगी। बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अधिकारियों के साथ बैठक में प्रियंका के रोड शो का रूट तय कर लिया गया है। प्रियंका दोपहर तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। करीब साढ़े तीन बजे घंटाघर चौराहे से उनका रोड शो शुरू होकर बड़ा चौराहा पर खत्म होगा। यानी उनका रोड शो कानपुर सीट तक ही सीमित रहेगा। प्रियंका करीब तीन घंटे तक कानपुर में रहेंगी।
priyanka gandhi Roadshow in Kanpur on April 19, lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के एडिशनल डायरेक्टर सुरेश कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उप्र के प्रभारी रोहित चौधरी, पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री और कानपुर सीट से प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के बेटे सिद्धार्थ ने बैठक की। बैठक में कानपुर और अकबरपुर सीट के क्षेत्रों में रोड शो और जनसभा का प्रस्तावित रूट सौंपा।
priyanka gandhi Roadshow in Kanpur on April 19, lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी
इस पर एसपीजी और चौधरी ने प्रियंका की ओर से सिर्फ तीन घंटे का ही समय देने की जानकारी दी। इस पर कानपुर सीट के क्षेत्रों में ही सिर्फ रोड शो कराने का फैसला हुआ। एसपीजी अधिकारियों से तय हुए रूट का निरीक्षण भी किया। अग्निहोत्री ने बताया कि 19 तारीख को प्रियंका गांधी के शहर आगमन पर होने वाले रोड शो का रूट तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi Roadshow in Kanpur on April 19, lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
यह है रोड शो का रूट 
प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से सीओडी पुल, टाटमिल चौराहे से होता हुआ घंटाघर चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से रोड शो की शुरुआत होगी। नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग से होते हुए प्रियंका मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड के जरिए कचहरी (चेतना चौराहा) से बड़ा चौराहा आएंगी। यहां रोड शो खत्म होगा।
विज्ञापन
priyanka gandhi Roadshow in Kanpur on April 19, lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
अकबरपुर आएंगे राहुल गांधी
अकबरपुर लोकसभा सीट के क्षेत्रों में प्रियंका के रोड शो और जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम टलने के बाद अब यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। 24 अप्रैल को राहुल गांधी के रोड शो और जनसभा का कार्यक्रम होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed