फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की इन दो सीटों को संजीवनी देने के लिए प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर

Wed, 17 Apr 2019 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi road show in kanpur for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका गांधी की यूपी में एंट्री के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। भाई राहुल गांधी को जीत दिलाने के लिए प्रियंका गांधी अपने पति और बच्चों के साथ चुनाव मैदान में नजर आ रही हैं।


 
priyanka gandhi road show in kanpur for lok sabha elections 2019
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कानपुर में प्रस्तावित रोड शो 19 अप्रैल को होगा। शहर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका रोड शो के साथ ही जनसभा भी करेंगी। प्रियंका के 19 तारीख के प्रस्तावित दौरे के लिए बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी शहर पहुंच रहे हैं।

 
priyanka gandhi road show in kanpur for lok sabha elections 2019
पीएम मोदी व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
दोनों प्रत्याशियों की ओर से तैयार कराए गए रोड शो और जनसभा के प्राथमिक रूट पर एसपीजी अधिकारी मंथन करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक में रूट को अंतिम रूप दिया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 19 तारीख को प्रियंका गांधी के शहर आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। इस संदर्भ में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठककर रोड शो के रूट और जनसभा स्थलों का चयन किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi road show in kanpur for lok sabha elections 2019
जन सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशियों की ओर तैयार रूट
शहर सीट: किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गौशाला, दीप टाकीज, सचान गेस्ट हाउस, शास्त्री चौक बर्रा, नटराज टाकीज वाली रोड, गोविंद नगर पुल, फजलगंज, लाजपत नगर से सिंधी कालोनी रोड, विजय नगर चौराहा से डबल पुलिया, देवकी टाकीज से छपेड़ा पुलिया से नमक फैक्ट्री चौराहा।


 
विज्ञापन
priyanka gandhi road show in kanpur for lok sabha elections 2019
महिलाओं से संवाद करतीं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर सीट: चकेरी एयरपोर्ट से रामादेवी चौराहा, हरजेंदर नगर चौराहा से छावनी, गुमटी गुरूद्वारा से कोकाकोला चौराहा से मोतीझील (यहां प्रियंका राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी)। यहां से चांदनी नर्सिंग होम से आर्यनगर चौराहा, सेल्स टैक्स रोड, कंपनी बाग चौराहा से नवाबगंज थाना रोड से एसडी कालेज से चिड़ियाघर होते हुए गुरुदेव चौराहा से कल्याणपुर-बिठूर रोड (यहां जनसभा प्रस्तावित है)। यहां से सिंहपुर तिराहा से मैनावती मार्ग से विष्णुपुरी से वीआईपी रोड होते हुए फूलबाग से चकेरी एयरपोर्ट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed