चुनावी दंगल: अखिलेश यादव को 'वानर' तो मुलायम सिंह के बारे में ये बोले थे नरेश अग्रवाल, अब आई मुसीबत
नगर मजिस्ट्रेट की मानें तो 12 अप्रैल को मलिहामऊ में आयोजित जनसभा में नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव को लेकर टिप्पणी की थी। प्राथमिक जांच के बाद एआरओ ने आख्या दी थी।
इसी आधार पर आचार संहिता उल्लंघन की नोटिस जारी की गई है। इसी तरह 14 अप्रैल को सांडी में आयोजित जनसभा में नरेश अग्रवाल ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा था कि चुनाव परिणाम आने के अगले दिन मायावती कहेंगी कि अहीर और मुस्लिम ने वोट नहीं दिए, इसलिए गठबंधन तोड़ते हैं।