{"_id":"5cb87e77bdec22146b5ed9e3","slug":"priyanka-gandhi-in-kanpur-for-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस सीट पर भाजपा को मात देने के लिए प्रियंका गांधी रचेंगी व्यूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इस सीट पर भाजपा को मात देने के लिए प्रियंका गांधी रचेंगी व्यूह
Thu, 18 Apr 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की कानपुर सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रियंका गांधी रोड शो करने जा रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित रोड शो के दौरान भारी सुरक्षा रहेगी। एसपीजी की बिना अनुमति के कोई उनके नजदीक नहीं पहुंचेगा। रोड शो के रूट और चकेरी एयरपोर्ट में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
प्रियंका गांधी का रोड शो (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के पक्ष में रोड शो करेंगी। एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी चकेरी एयरपोर्ट से कार से घंटाघर चौराहे पर आएंगी। घंटाघर चौराहे से वह कार में सवार होकर रोड शो शुरू करेंगी। उनके साथ कार में एसपीजी अफसरों की तरफ से अधिकृत नेता ही रहेंगे।
पीएम मोदी व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका का काफिला नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग, मेघदूत तिराहा होकर बड़ा चौराहा पहुंचेगा। इस दौरान उनकी कार के आगे-पीछे पुलिस का स्क्वॉड चलेगा। दो डिप्टी एसपी की अगुवाई में 40 पुलिसकर्मियों की टोली प्रियंका की कार के इर्द-गिर्द चलेगी। एलआईयू और खुफिया इकाई के अफसरों ने रोड शो में भारी भीड़ जुटने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra
इसके मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के रोड शो के दौरान प्रस्तावित मार्ग पर सड़क के साथ ही ऊंची इमारतों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। घंटाघर चौराहे से बड़ा चौराहे के बीच 18 ऊंची इमारतों को पुलिस अफसरों ने चिन्हित किया है। इन इमारतों की छतों पर वायनाकुलर (दूरबीन) और वायरलेस के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यह पुलिसकर्मी दूरबीन के जरिए अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे। कहीं भी कोई संदिग्ध नजर आया, तो वायरलेस व मोबाइल के जरिए अफसरों के सूचना देंगे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रियंका की सुरक्षा में छह सीओ, सात इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी और 300 पुलिसकर्मी (सिपाही व दरोगा), एलआईयू और इंटेलीजेंस की टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रियंका के काफिले के साथ फ्लीट भी चलेगी। इसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रहेगी।