{"_id":"5952b1524f1c1bd2238b4615","slug":"pregnant-woman-beaten-miscarriage-foetus-of-seven-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती के साथ हैवानियत, पीटा-पटका, सात माह का गर्भ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती के साथ हैवानियत, पीटा-पटका, सात माह का गर्भ गिरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
सार
फर्रुखाबाद की घटना, दो माह बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुई दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
फर्रुखाबाद में मानवता को झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। इस कारण महिला के गर्भ में पल रहा सात माह का भ्रूण गिर गया...
विज्ञापन
डेमो
करीब दोमाह पहले गर्भवती के साथ हुई मारपीट में उसका सात माह का गर्भ गिर गया। इलाज के बाद ठीक होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र से शिकायत की। एसपी के आदेश पर मंगलवार को रिपोर्टिंग सेल में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें महिला के गांव के ही दो लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
अमृतपुर के गांव पिथनापुर निवासी काजल पत्नी आदेश अपनी सास जगदेवी व ससुर नन्हें के साथ 4 मई को राजापुर गई थी। वहां से पिथनापुर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच उनके गांव के ही दिनेश शुक्ल और कुसमा देवी वहां पहुंचे। इन लोगों ने पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज की और जगदेवी को पीटने लगे।
डेमो
काजल ने अपनी सास को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा और जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसका सात माह का गर्भ गिर गया। कई दिनों के इलाज के बाद काजल ठीक हुई तो परिजनों के साथ थाने में शिकायत की।
डेमो
रिपोर्ट दर्ज न होने पर मंगलवार को एसपी आफिस पहुंच कर शिकायत की। एसपी के आदेश पर रिपोर्टिंग सेल में मामला दर्ज हो गया। घटना की जांच अमृतपुर थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। एसपी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।