फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम आवास योजनाः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिलेगा आपके 'सपनों का घर', ऐसे करें आवेदन 

Wed, 29 Aug 2018 08:52 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Aug 2018 08:52 AM IST
सार

- केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in पर मिलेगी सुविधा, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया शुभारंभ
- अब 31 नहीं 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में चयनित 68 हजार लाभार्थियों को ही मौका 
 

विज्ञापन
Pradhan Mantri awas yojna start in kanpur
केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in पर मिलेगी सुविधा, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से बनाए जा रहे फ्लैटों की योजना में आवेदक बुधवार से घर बैठे ऑनलाइन भी पंजीकरण करा सकेंगे। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने केडीए की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया। केडीए परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समारोह में पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Pradhan Mantri awas yojna start in kanpur
अब 31 नहीं 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में चयनित 68 हजार लाभार्थियों को ही मौका

यह सुविधा शुरू होने से योजना के आवेदकों को लाइन लगाने से राहत मिलेगी। योजना के लिए पहले से चयनित लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख अब 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। इस दौरान केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने प्रजेंटेशन के जरिए नई सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की सहायता से आवेदक घर बैठे केडीए की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को वेबसाइट पर दिए फार्म में अपना आधार नंबर या सूडा के आवेदन में पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखना होगा। बाकी सारी जानकारी खुद आ जाएगी। इसके बाद आवेदक जिस योजना में फ्लैट लेना चाहता है, उसका विकल्प भरना होगा।

Pradhan Mantri awas yojna start in kanpur
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इसके बाद आवेदक को अपनी फोटो अपलोड करने के साथ ही किसी भी ऑनलाइन माध्यम (डेबिट, क्रेडिट कार्ड, एनईएफटी आदि) से पांच हजार रुपये पंजीकरण धनराशि का भुगतान करना होगा। केडीए पीएम आवास योजना के पहले चरण में 10, 032 फ्लैटों के आवंटन के लिए डूडा/सूडा की ओर पूर्व में चयनित 68 हजार लाभार्थियों से आवेदन फार्म जमा करवा रहा है। इन लाभार्थियों की सूची केडीए वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में शामिल लाभार्थी 31 अगस्त तक एचडीएफसी बैंक की शाखाओं से पंजीकरण फार्म लेकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri awas yojna start in kanpur
डेमो पिक

महावीर नगर, पनकी में 5040 और रामगंगा इन्क्लेव, पनकी में 576, नगवां और सकरापुर में 2208-2208 फ्लैटों के लिए पंजीकरण जारी हैं। सितंबर में लॉटरी के जरिए इन फ्लैटों का आवंटन होगा। अब बैंकों के साथ ही आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा मिलेगी। www.kdaindia.co.in केडीए की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं। सुविधा के शुभारंभ अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, केडीए सचिव केपी सिंह कई लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed