फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के राजदार की खास है कानपुर की ये महिला, चौंकाने वाला खुलासा, करती थी ये काम

Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
pornography case: women of Kanpur are special to Raj Kundra's Friend, used to do this work
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media
हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिये पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग (प्रसारित) करने के आरोपों में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर में जिस महिला का बैंक खाता सीज हुआ है, वे राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक शख्स की खास हैं। इस शख्स का नाम है अरविंद कुमार श्रीवास्तव। अरविंद अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पैसा भेजता था। इसी के खातों से हर्षिता और नर्बदा के खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसका खाता भी सीज कर दिया है। इसमें 1.81 करोड़ रुपये थे। सूत्र बताते हैं कि हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कुछेक बार अरविंद के खाते में रकम वापस भी गई है। अब इस लेनदेन का क्या मतलब है, मुंबई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। 





 
pornography case: women of Kanpur are special to Raj Kundra's Friend, used to do this work
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : PTI
यहां राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का मतलब बेहद अहम है। दरअसल राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों का पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ही चलाता था। एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। अरविंद नाम के शख्स के इसी ग्रुप से जुड़े होने की सूचना आ रही है।

 
pornography case: women of Kanpur are special to Raj Kundra's Friend, used to do this work
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
इसी ग्रुप से तय होता था कि पैसों का लेनदेन किस तरह से और किसके खातों में होना है। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था। कोशिश होती थी कि हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही है, उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। मिलता भी था तो इसी ग्रुप के लोग उन्हें नोटिस भेजते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pornography case: women of Kanpur are special to Raj Kundra's Friend, used to do this work
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है। इसमें अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन, उनकी कीमत, कहानी, लोकेशन आदि पर चर्चा होती थी। यानी तीनों ग्रुपों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप पैसों के लेनदेन वाला है। इसी ग्रुप से जुड़े अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खाते से हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में पैसा आ रहा था।

 
विज्ञापन
pornography case: women of Kanpur are special to Raj Kundra's Friend, used to do this work
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
छह साल पहले खुला था खाता 
बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज हुआ है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। यह खाता वर्ष-2015 में खुला था। यानी छह वर्ष से ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस खाते में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। दूसरा खाता नर्बदा श्रीवास्तव का खाता कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं। इसमें भी फरवरी 2021 के बाद लेनदेन में कमी आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed