हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन पलटने के बाद मां के साथ बैठी मासूम।
2 of 8
ट्रेन पलटने के बाद यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै।
3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
100 से ज्यादा लोग घायल हैं। रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था।
4 of 8
बचाव कार्य के दौरान पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।
5 of 8
हादसे के बाद लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी।