फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव: 20 बूथों पर ईवीएम खराब होने से घंटों बाधित रहा मतदान, चुनाव आयोग के दावों की खुली पोल

Mon, 23 Sep 2019 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Polling was interrupted for hours due to malfunctioning of EVMs at 20 booths in Hamirpur
ईवीएम मशीन खराब होने के बाद लोगों ने घंटो किया वोट डालने का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम मशीनों को चुस्त दुरुस्त बताने के दावों के बीच रविवार को हुए यहां विधानसभा उपचुनाव में 20 बूथों पर ईवीएम धोखा दे गई। काफी देर तक मतदान बाधित रहा। इस दौरान मतदाताओं ने हंगामा भी किया। मशीनें बदलने के बाद मतदान बहाल हो सका। 

 
Polling was interrupted for hours due to malfunctioning of EVMs at 20 booths in Hamirpur
मशीन खराब होने के दोरान महिलाओं को भी इंतजार करना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
गिमुहा गांव के बूथ संख्या 88, झलोखर गांव के बूथ संख्या 80, श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के बूथ संख्या 111 व 115, बड़ा गांव के बूथ संख्या 138, चंदुलीतीर के बूथ संख्या 132, सुरौली बुजुर्ग के बूथ संख्या 144, झंझरिया का डेरा बूथ संख्या 148, सिमनौड़ी के बूथ संख्या 160, हेलापुर के बूथ संख्या 193, स्वासा खुर्द के बूथ संख्या 218 शुरुआत में भी खराब हो गई।

 
Polling was interrupted for hours due to malfunctioning of EVMs at 20 booths in Hamirpur
मतदान के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीडियो ग्राफी भी हुई - फोटो : अमर उजाला
वहीं बिदोखर मेंदनी में बूथ संख्या 277, नेशनल इंटर कालेज मौदहा के बूथ संख्या 380, जूनियर हाईस्कूल अरतरा के बूथ संख्या 418, तिलसरस के बूथ संख्या 425, परछा के बूथ संख्या 415 में ईवीएम मशीन शुरुआत में ही गड़बड़ा गई। किसी की बैलेट यूनिट खराब हुई तो किसी का वीवीपैट या सीयू यूनिट में गड़बड़ी आईं। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने इन बूथों में दूसरी मशीनें पहुंचाई और उसके बाद मतदान शुरू हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Polling was interrupted for hours due to malfunctioning of EVMs at 20 booths in Hamirpur
भारी बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
16 पोलिंग बूथों पर मशीनें खराब होने से चुनाव रहा बाधित
मतदान के बीच 16 पोलिंग बूथों की मशीनें खराब होने की सूचना पर स्थानीय तहसील प्रशासन व सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों ने आनन फानन इन्हें ठीक कराने और बदलने की कार्रवाई शुरू की। जिससे कुछ स्थानों में एक घंटे तथा कुछ में आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

 
विज्ञापन
Polling was interrupted for hours due to malfunctioning of EVMs at 20 booths in Hamirpur
मतदान के बाद सेल्फी लेतीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में मतदान केंद्र 346 छिरका, 328 कुनेहटा, 350 फत्तेपुर, 354 रागौल, 356 रागौल व 357 मीरा तालाब मतदान केंद्र गांधी इंटर कालेज, 362 तहसील मतदान केंद्र गांधी इंटर कालेज, 388 कुम्हरौड़ा मतदान केंद्र नेशनल इंटर कालेज, 404 खंडेह कमरा नंबर 01, 410 उरदना, 415 परछा, 416 तिंदुही किशनपुर, 417 अरतरा कमरा नंबर 01, 424 परछछ, 425 तिलसरस व 471 गुसियारी तथा गढ़ा गांव में मशीन खराब हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed