फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: यूपी का कर्नाटक से हुआ कांटे का मुकाबला, हर पल के साथ दर्शकों में बढ़ा रोमांच

Mon, 23 Sep 2019 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Sep 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP faces a thorn with Karnataka
बॉल छीनने की कोशिश करते टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन की ओर से ग्रीनपार्क में चल रही हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश व कर्नाटक के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक-एक गोल किए और मैच ड्रॉ हो गया। 


 
Hockey National Championship: UP faces a thorn with Karnataka
गोल के लिए शॉट मारता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के आठवें मिनट पर कर्नाटक की लीलावथ एमजे ने पहला गोल किया। 19वें मिनट पर यूपी की लालरिन डिक्की ने अपनी टीम के लिए पहला गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 20वें मिनट पर मैच ड्रॉ हो गया। महिला वर्ग में ही झारखंड, ओडिशा और हरियाणा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी की पत्नी शशी सेठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

 
Hockey National Championship: UP faces a thorn with Karnataka
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
झारखंड ने 3-0 से पंजाब को हराया
झारखंड व पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब की टीम 3-0 से हार गई। 9वें मिनट पर झारखंड की बिराजिनी इक्का ने पहला गोल किया। 15वें मिनट पर अलका ने व 17वें मिनट पर बेटिन नेे तीसरा गोल दागा। पंजाब की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP faces a thorn with Karnataka
बॉल को रोकता हुआ गोल कीपर - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु का हरा ओडिशा की टीम जीती 
ओडिशा ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया। ओडिशा की दीप्ति लकारा ने पहले मिनट में एक गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। तीसरे मिनट में खुशबु कुजुर ने दूसरा गोल किया। नौवें मिनट में रिंकी कुजुर ने तीसरा गोल, 14वें मिनट में दीप्ति लकारा ने चौथा गोल और 18वें मिनट पर प्रेमिता बारा ने पांचवां गोल कर टीम को जिता दिया।

 
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP faces a thorn with Karnataka
बॉल को लेकर भिड़ गए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दीपिका का शानदार प्रदर्शन, हरियाणा टीम जीती
दीपिका के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने महाराष्ट्र को 5-2 से मात दी। चौथे मिनट पर महाराष्ट्र की ऐश्वर्या ने पहला गोल दागा। आठवें मिनट पर हरियाणा की दीपिका ने पहला गोल किया। आठवें मिनट पर ही महाराष्ट्र की प्रीति दुबे ने दूसरा गोल किया। 15वें मिनट पर हरियाणा की दीपिका ने दूसरा गोल मारा, 17वें मिनट पर टीम की कप्तान अन्नू ने तीसरा गोल किया। 18वें व 19वें मिनट पर दीपिका ने लगातार दो गोल मार कर टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed