उत्तर प्रदेश के उरई में साथी संग बेटे से मिलने जा रही महिला को उसके पति ने ही पकड़वा दिया। पति का आरोप है कि महिला अपने प्रेमी संग घर छोड़कर भाग रही थी वहीं महिला ने भी पति पर ऐसे आरोप लगाए, जिन्हे सुनकर पुलिस भी चकरा गई। आगे पढ़ें, क्या है पूरा मामला...
मप्र के रौन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने साथी के साथ आंध्रा में पानी पूरी बेचने वाले बेटे के पास जा रही थी। इस पर उसके पति ने पुलिस को सूचना कर दी कि पत्नी अपने प्रेमी संग भाग रही है। इस पर पुलिस महिला व उसके साथी को पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ में महिला ने अपने पति पर ही आरोप लगाते हुए बताया कि पति शराब का लती है, उसका शारीरिक शोषण कराता है। इस कारण वह काफी समय से मायके में रह रही है। इतना ही नहीं...
इतना ही नहीं जुआ खेलने के लिए पैसे न होने पर उसके पति ने उसकी 12 वर्षीय बेटी को 40 हजार रुपये में आंध्रा में बेच दिया था। किसी तरह उसके बेटे रुपये वापस कर बेटी को छुड़ा लाए थे। वह आज साथी के साथ बेटे से मिलने के लिए जा रही तो झूठा आरोप लगाकर उसे पकड़वा दिया। महिला ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाने की मांग की। दोनों तरफ से आरोप लगने पर पुलिस भी चकरा गई। थानाध्यक्ष लखन सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।