{"_id":"5f5c72fb64dcc21f8c04c95f","slug":"police-beaten-son-father-dies-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बहू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किए बिना पुलिस ने बेटे को बेरहमी से पीटा, सदमे से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बहू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किए बिना पुलिस ने बेटे को बेरहमी से पीटा, सदमे से पिता की मौत
Sat, 12 Sep 2020 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परजिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में मायके में रह रही विवाहिता की तहरीर पर सरायमीरा चौकी पुलिस ने युवक को दरवाजे पर पीटा और विरोध करने पर सेवानिवृत्त लेखपाल पिता से अभद्रता की। मुकदमा दर्ज किए बिना ही युवक को कोतवाली के हवालात में बंद कर दिया। सदमे में पिता की मौत हो गई, गुस्साए परिजनाें ने कोतवाली में शव रखकर हंगामा कर दिया।
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने लॉकअप से युवक को छोड़कर जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के मूल निवासी बैजनाथ कठेरिया शहर के हौदापुर्वा में रहते थे। परिवार में पत्नी सरोज, बेटे बृजेश, गणेश, बेटियां गीता, आरती और नंदनी हैं।
बेटा बृजेश और रिटायर्ड लेखपाल बैजनाथ कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील में लेखपाल रहे बैजनाथ वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने बेटे बड़े बृजेश की शादी 15 फरवरी 2019 को कानपुर नगर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मालो गांव निवासी कमलेश कुमार की बेटी कोमल से की थी। पति से अनबन होने पर कोमल चार महीने के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। रविवार को उसने शहर कोतवाली की सरायमीरा चौकी में पति बृजेश के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोते बिलखते परजिन
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को चौकी पुलिस बृजेश के घर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बृजेश को दरवाजे पर पीटा। सरोज ने बताया कि पति बैजनाथ ने पिटाई पर ऐतराज जताया तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। बेटे की पिटाई देख सदमे में आए बैजनाथ ने खाना भी नहीं खाया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह बेटे को छुड़ाने कोतवाली गए थे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल में बंद कर इसी को पीटा था
- फोटो : अमर उजाला
घर आकर वह सदमे में बेहोश हो गए। पत्नी और बेटा गणेश उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा ले गया, जहां इलाज के दौरान बैजनाथ की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हवालात में बंद बृजेश को छोड़ दिया। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद बैजनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में सीओ शिव प्रताप सिंह ने कहा कि मारपीट और अभद्रता का आरोप गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।