{"_id":"6a970b86b17c0364d103cdb6","slug":"kanpur-salesman-and-cow-killed-after-car-hits-scooter-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सेल्समैन और गाय की मौत, रूमा से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सेल्समैन और गाय की मौत, रूमा से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे
Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
ललित मोहन मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूमा स्थित कार शोरूम से ड्यूटी कर लौट रहे सेल्समैन की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। अहिरवां में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी गाय से जा भिड़ी। इससे गाय की भी जान चली गई।
विज्ञापन
नजीराबाद के आरके नगर निवासी ललित मोहन मिश्रा (55) रूमा के कार शोरूम में सेल्समैन थे। उनके परिवार में पत्नी मंजूसा, बेटा यशस्वी और बेटी प्रज्ञा हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां चौकी के पास पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ललित, स्कूटी और गाय करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। ललित और गाय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ललित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी थानाप्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल कार और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन