फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में आज प्रधानमंत्री बुन्देलखण्ड को देंगे बड़ी सौगात, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sat, 29 Feb 2020 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Feb 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
pm modi will start work of bundelkhand expressway in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला
धर्म नगरी चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार की परियोजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 1 बजकर 10 मिनट पर बुंदेलखंड पेयजल योजना के स्टॉल का अवलोकन कर 1 बजकर 15 मिनट पर यूपीडा के स्टॉल का अवलोकन करेंगे।
pm modi will start work of bundelkhand expressway in chitrakoot
चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला
1 बजकर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। 1 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।
pm modi will start work of bundelkhand expressway in chitrakoot
चित्रकूट में आज प्रधानमंत्री बुन्देलखण्ड को देंगे बड़ी सौगात - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीएम किसान योजना की लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा । 1 बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री किसानों को केसीसी जारी करने के अभियान का शुभारंभ करेंगे । 1 बजकर 45 मिनट तक मंच पर लगी स्क्रीन पर डिफेंस कारीडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi will start work of bundelkhand expressway in chitrakoot
चित्रकूट: में 5 हजार पुलिसकर्मियों के साए में रहेंगे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
1 बजकर 50 मिनट पर किसानों को केसीसी वितरित करेंगे । 1 बजकर 55 मिनट पर देश के 10 हजार किसानों के संगठन की स्थापना व उनके कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके बाद 2 बजे प्रधानमंत्री बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
pm modi will start work of bundelkhand expressway in chitrakoot
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
2 बजे से 2 बजकर 30 मिनट तक प्रधानमंत्री का संबोधन होगा और 2 बजकर 35 पर प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान स्वयं सहायता समूह के 2500 लाभार्थी, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 2500 लाभार्थी, आयुष्मान भारत योजना के 1000 लाभार्थी, उज्जवला योजना के 50 लाभार्थी, किसान सम्मान निधि के 1000 लाभार्थी, समाज कल्याण योजना के 200 लाभार्थी, श्रम संबंधी योजना के 700 लाभार्थी, शिक्षा संबंधी योजनाओं के 200 लाभार्थी, पोषण संबंधी योजनाओं के 200 लाभार्थी, स्वच्छ भारत मिशन के 1000 लाभार्थी, एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित भूमि के 100 स्वामी, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के 200 लाभार्थी, उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के 100 लाभार्थी, मत्स्य विभाग की योजना से लाभान्वित 100 लाभार्थी पंडाल पर मौजूद रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed