फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के बयानों से मचा सियासी भूचाल, बोलीं- पीएम मोदी को पाक में बिरयानी खाना पसंद

Sun, 07 Apr 2019 03:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
pm modi vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
जन सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ जमकर बरसीं। कहा प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा आसान लगती है, पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाना पसंद है लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जनता का दुख-दर्द पूछना उन्हें अच्छा नहीं लगता। मैं जहां-जहां भी गईं, हर जगह यही सुनने को मिला कि हमारे देश का प्रधानमंत्री सिर्फ बोलता है, करता कुछ नहीं। 



 

pm modi vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। शनिवार को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से फतेहपुर तक दिनभर की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने छोटे-बड़े 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्हें निशाने पर रखा।


 
pm modi vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
लोगों से मुखातिब होतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री शब्द को केंद्र में रख कर हमलावर रहीं प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस को जब देश की जनता ने सत्ता से हटाया तो यही सोचकर कि कांग्रेस इतने लंबे शासनकाल की वजह से बहकने लगी है। लोगों ने भाजपा को देश की सत्ता इतने बड़े बहुमत से इसलिए दी, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ धोखा मिला है। लोगों का भरोसा तोड़ा गया है। मोदी सरकार ने कोई वचन नहीं निभाया। गांव और गरीबों के लिए उन्होेंने कभी समय नहीं निकाला। प्रियंका ने कांग्रेस की न्याय योजना का जिक्र भी किया। कहा कि हर साल महिलाओं के खाते में 72 हजार की योजना जुमलेबाजी नहीं है।

 
विज्ञापन
pm modi vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
तिलक लगाकर हुआ प्रियंका गांधी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इस योजना को बनाने में पूरा एक वर्ष लगा है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता आपसे जुमलेबाजी करे, उसे टिकने मत दीजिए। दोबारा आपके पास आए तो कहिए-चलो रास्ता नापो। जनता उसी को चुने जो जनता की बात सुने और काम करे। झूठ बोलने वाले नेताओं के मन में डर पैदा करने के लिए जनता को आगे आना होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed