फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi Kanpur rally on March 8

कानपुर: पीएम आवास के जरिए हर वर्ग को साधेंगे पीएम मोदी

Wed, 06 Mar 2019 12:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Kanpur rally on March 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ मार्च को कानपुर आगमन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र देने के साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश भी देंगे। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के हाथों योजना के करीब पांच लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिलाने की रूपरेखा बनाई है। शासन से मिले संकेतों के आधार पर अधिकारियों ने अलग-अलग श्रेणी व वर्ग के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें दिव्यांग, विधवा महिला, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, मुस्लिम लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के जरिए समाज के सभी वर्गों को साधने की कवायद चुनावी साल की शुरुआत से ही चल रही थी। सपा और बसपा गठजोड़ की काट के लिए भाजपा एससी-एसटी, ओबीसी को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटी है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने योजना के अंतर्गत बने फ्लैटों के आवंटन में भी आरक्षण लागू कर दिया। अब आवंटन पत्र दिलाने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को साधने की रूपरेखा पार्टी नेताओं ने बनाई है।
विज्ञापन

 

PM Modi Kanpur rally on March 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सुरक्षा के मद्देनजर अभी तक न तो लाभार्थियों की स्पष्ट संख्या बताई गई है और न ही उनके नाम तय किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनके नामों की जानकारी अंतिम क्षणों में दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो करीब 15 नाम तय किए जाएंगे। इनमें से ही जितने अधिक संभव होंगे, उन्हें आवंटन पत्र दिलाया जाएगा। इस साल की शुरुआत में केडीए ने अपनी विभिन्न योजनाओं में बनाए जा रहे पीएम आवास के फ्लैटों का ड्रा कराया है। सफल लाभार्थियों को प्रधानमंत्री के हाथों आवंटन पत्र दिलाने की योजना ड्रा के दौरान ही बना ली गई थी। 

250 आवंटियों का हुआ सत्यापन
केडीए ने आठ मार्च को रैली स्थल पर पीएम आवास योजना के 250 आवंटियों को ले जाने की तैयारी की है। इन आवंटियों के साथ उनका एक परिजन भी रहेगा। इस लिहाज से कुल 500 लोगों के लाने-ले जाने व रैली स्थल पर बैठने की व्यवस्था केडीए ने की है। मंगलवार को केडीए परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में केडीए अधिकारियों ने सभी 250 लाभार्थियों और उनके साथ जाने वालों का सत्यापन किया। सत्यापन से जुड़े सभी दस्तावेज दुरुस्त कराए गए। इन सभी के परिचय पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed