फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंटू सेंगर हत्याकांड: पुलिस की भूमिका की जांच के लिए जेल में बंद आरोपियों के दर्ज होंगे बयान

Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: statements of the accused in jail will be recorded to investigate the role of the police
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू हत्याकांड में आरोपियों के नाम हटाने के मामले में पुलिस का खेल उजागर करने लिए पुलिस जेल में बंद आरोपियों के  बयान दर्ज करेगी। जिससे कि पता चल सके कि उनकी किस पुलिस कर्मी से कब और किन मुद्दों पर बात हुई थी। विवेचना के दौरान आरोपियों का नाम बाहर करने का सही मायने क्या खेल रहा।
Pintu Sengar murder case: statements of the accused in jail will be recorded to investigate the role of the police
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस ने महफूज समेत दो आरोपितों के नाम विवेचना के दौरान बाहर कर दिए थे। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में वीरेंद्र पाल और मनोज गुप्ता के लिए कोर्ट में 169 की रिपोर्ट लगा दी थी।
Pintu Sengar murder case: statements of the accused in jail will be recorded to investigate the role of the police
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जिसे कोर्ट ने खारिज कर कर दिया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर कई तरह के सवाल उठे थे। जिसके बाद डीआईजी ने एसपी पश्चिमी डॉ. अनिल कुमार को इसकी जांच सौंप दी थी। मामले में एसपी पश्चिम ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को बयान देने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: statements of the accused in jail will be recorded to investigate the role of the police
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मगर फिलहाल कोई पुलिस कर्मी बयान देने उनके पास पहुंचा नहीं। एसपी के मुताबिक पुलिस भूमिका की जांच तभी सामने आ सकती है जब आरोपियों के बयान भी हो और उनसे जानकारी मिल जाए कि किस पुलिस कर्मी ने कब और किस सिलसिले में उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: statements of the accused in jail will be recorded to investigate the role of the police
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट से अनुमति लेने के बाद जेल जाकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। उनके मुताबिक जब दोनों तथ्य सामने होंगे। तभी सच्चाई पता लग सकेगी कि आखिरकार आरोपितों को बाहर करने के पीछे कारण क्या था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed