{"_id":"5f8b434c5fa20b384b100d60","slug":"pintu-sengar-murder-case-section-of-attempt-to-murder-increased-on-all-the-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड: सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड: सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई
Sun, 18 Oct 2020 12:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा (307) और बढ़ाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई पिंटू के भाई और ड्राइवर के बयानों के आधार पर की है। पिंटू को मारने के बाद शूटरों ने इन दोनों की भी हत्या करने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
मगर गाड़ी के भीतर छिपकर इन्होंने अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने पिंटू के भाई धर्मेंद्र सेंगर की तहरीर पर 20 जून की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बलवा, सेवन सीएलए, दफा 34, और हत्या की धारा लगाई गई थी।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान धर्मेेंद्र और पिंटू के ड्राइवर रूपेश के भी बयान लिए। इसमें दोनों ने बताया कि हमलावरों ने उन पर भी कई राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद कार की फोरेंसिक जांच कराई। इसमें गोलियों के निशान मिले हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ताबड़तोड़ दबिश, इनाम की तैयारी
हत्याकांड में चार आरोपी साउद अख्तर, महफूज अख्तर, राशिद कालिया और बबलू सुलतानपुरी फरार हैं। महफूज को छोड़कर बाकी तीनों के खिलाफ एनबीडल्यू जारी हो चुका है। सोमवार को महफूज के खिलाफ भी एनबीडल्यू लिया जाएगा। एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने उठाया है। हालांकि साउद की लोकेशन शहर से बाहर है। एसपी ने बताया कि तलाश जारी है। जल्द ही इन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
हत्याकांड में चार आरोपी साउद अख्तर, महफूज अख्तर, राशिद कालिया और बबलू सुलतानपुरी फरार हैं। महफूज को छोड़कर बाकी तीनों के खिलाफ एनबीडल्यू जारी हो चुका है। सोमवार को महफूज के खिलाफ भी एनबीडल्यू लिया जाएगा। एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने उठाया है। हालांकि साउद की लोकेशन शहर से बाहर है। एसपी ने बताया कि तलाश जारी है। जल्द ही इन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
दोनों इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी
केस में महफूज अख्तर का नाम तत्कालीन इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने हटाया था। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम बाहर करने के साथ ही मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता व वीरेंद्र पाल को 169 की कार्रवाई कर जेल से बाहर निकालने का प्रयास इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने किया। जांच कर रहे एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विवेचकों को नोटिस जारी किया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।