फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड: पुलिस की नाकामी, न शूटरों का पता न कोई गिरफ्तारी

Mon, 22 Jun 2020 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Failure of the police, Shooters not arrested yet
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की बड़ी नाकामी रही है। हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस पिंटू सेंगर के शूटरों का सुराग नहीं लगा सकी है। कोई गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। केवल जाजमऊ चुंगी तक ही शूटर ट्रेस हुए हैं। 
Pintu Sengar murder case: Failure of the police, Shooters not arrested yet
पिंटू सेंगर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजासा
पुलिस की टीमों ने शहर के चारों तरफ के टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले हैं। अभी तक कहीं भी शूटर या बाइकें नहीं दिखाई दी हैं। पुलिस का कहना है कि शायद आगे जाकर शूटर बाइकों को छोड़कर कार से निकल गए होंगे। ऐसे में बाइकें बरामद होनी चाहिए थीं, वो भी नहीं हुईं।

 
Pintu Sengar murder case: Failure of the police, Shooters not arrested yet
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभी उस मुखबिर के बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी है जिसने हत्यारों को पल-पल की सूचनाएं दीं। ये तय है कि जिनको मीटिंग होने की जानकारी थी, उन्हीं में से किसी ने सटीक मुखबिरी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Failure of the police, Shooters not arrested yet
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छह संदिग्ध नंबर मिले, पूछताछ
पुलिस की टीमों ने छह संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित किये हैं जिनकी सीडीआर निकाली जा रही है। इनमें से दो नंबर ऐसे हैं, जो सबसे अधिक शक के दायरे में हैं। वो नंबर घटना के बाद से बंद भी हैं। नंबर पूर्वांचल के हैं। ये पुलिस के लिए बेहद अहम लीड है।

 
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Failure of the police, Shooters not arrested yet
बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
हो सकता है कि इसके तार हत्याकांड से जुड़े हों। पुलिस शहर के शातिर अपराधियों समेत आसपास के जिलों के अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तीस से अधिक लोगों से पूछताछ जारी है। इनमें कई शातिर बदमाश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed