फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे के करीबी को पुलिस ने उठाया, इसी की लग्जरी कार से करता था सफर, सामने आए कई चौंकाने वाले सच

Tue, 07 Jul 2020 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Photo of comedin Annu Awasthi and Jai Bajpai with Vikas Dubey goes viral
अन्नू अवस्थी, जय बाजपेयी, पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हर संदिग्ध कड़ी को जोड़ रही है। पुलिस ने विकास दुबे के फोन में मिले हर नंबर की जांच कर रही है। हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसने कभी विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई है। काकादेव पुलिस शनिवार देर रात विजय नगर चौराहे पर लावारिस हालत में खड़ी तीन लग्जरी कारों को विकास कनेक्शन से जोड़ते हुए थाने ले आई।


 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Photo of comedin Annu Awasthi and Jai Bajpai with Vikas Dubey goes viral
विकास दुबे के साथ डांस करता जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
छानबीन में कारें बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता समेत दो व्यापारियों की निकलीं। पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर पूछताछ की तो कारें नजीराबाद के ब्रह्मनगर निवासी एक कारोबारी द्वारा चलाए जाने की बात सामने आई। उसने पूछताछ की डर से अपनी लग्जरी कारें एक रिश्तेदार के जरिए विजय नगर चौराहे पर खड़ी कराने की बात कबूली। पुलिस कारोबारी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 



 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Photo of comedin Annu Awasthi and Jai Bajpai with Vikas Dubey goes viral
विकास दुबे के साथ जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी केके दीक्षित ने बताया कि शनिवार देर रात विजयनगर चौराहे पर बिना नंबर तीन लग्जरी कारें (ऑडी, फारच्यूनर व वरना) खड़ी होने की सूचना मिलते ही फोर्स भेजा। एक कार कवर से ढकी और दो बिना नंबर की कारें मिलीं। रविवार सुबह नौ बजे एक युवक कार ले जाने के लिए पहुंचा तो पुलिस उसे दबोच कर थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिनव बताया। बताया कि ये कार ब्रह्मनगर निवासी कारोबारी जय बाजपेई की हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Photo of comedin Annu Awasthi and Jai Bajpai with Vikas Dubey goes viral
पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ विकास अवस्थी - फोटो : amar ujala
पुलिस ने जय बाजपेई को थाने बुलाकार पूछताछ शुरू की। ऑडी ईदगाह कालोनी निवासी बीजेपी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, फारच्यूनर चकरपुर मंडी निवासी रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह व वरुना अशोक नगर निवासी जूता और टेडीबियर कारोबारी कपिल सिंह के नाम से रजिस्टर्ड थी। तीनों लोगों ने कार उनके नाम से रजिस्टर्ड होने की बात कबूलते हुए जय बाजपेई द्वारा संचालन करने की बात लिखकर दी है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Photo of comedin Annu Awasthi and Jai Bajpai with Vikas Dubey goes viral
पूर्व सांसद राजा राम पाल के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
ऑडी में घूमते थे बीजेपी नेता और हास्य कलाकार
पुलिस के मुताबिक जय की ऑडी कार से बीजेपी नेता, हास्य कलाकार समेत अन्य लोग भी चलते थे। पुलिस को शक है कि जय की कार को विकास भी इस्तेमाल करता था। इसके अलावा कार में एक फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिला था। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन नंबर है वह कार प्रयोग ही नहीं करते हैं। इससे जय शक के घेरे में आ गया। जय ने कार के भीतर दूसरी नंबर प्लेट होने से इंकार किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed