फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूलन देवी का करीबी था मायावती को चांद पर प्लाट देने वाला बसपा नेता, ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री

Mon, 22 Jun 2020 02:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi was close to BSP leader killed in Kanpur
फूलन देवी, बसपा सुप्रीमो मायावती, बसपा नेता पिंटू सेंगर (मृतक) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को बसपा नेता को गोलियों से भून दिया गया। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर एक दशक पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब 2010 में मायावती के जन्मदिन पर उसने बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया था। इसके बाद मायावती ने उसे पार्टी से निकाल दिया था।


 
Phoolan Devi was close to BSP leader killed in Kanpur
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
हालांकि दो साल पहले पिंटू फिर से बसपा में आ गया था। वह सांसद रहीं फूलनदेवी का भी करीबी था। सूत्रों की मानें तो फूलन देवी ने ही राजनीति में उसकी एंट्री करवाई थी। वर्तमान में पिंटू भोगनीपुर से विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।  2007 में बसपा से विधायकी का चुनाव लड़ा था, हालांकि हार गया था। पिंटू ने राजनीति में अच्छी पकड़ बनाई और विरोधियों की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी जब्त कराई। तभी से उसकी दुश्मनी और बढ़ गई थी।

 
Phoolan Devi was close to BSP leader killed in Kanpur
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र के परिवार में पत्नी नीलम सेंगर, बेटी अपर्णा है। नरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई धर्मेंद्र एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं, देवेंद्र उर्फ बबलू सेना में हैं और शैलेंद्र फील्ड गन फैक्टरी में हैं। पिता सोने सिंह भी फील्ड गन फैक्टरी से रिटायर्ड हैं। नरेंद्र सिंह सेंगर और उसका परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Phoolan Devi was close to BSP leader killed in Kanpur
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वह खुद बसपा का नेता रहा है। छावनी सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। बाद में उसे बसपा से निकाल दिया गया था। वर्तमान में इसके पिता सोने सिंह गजनेर (कानपुर देहात) के गोगामऊ से ग्राम प्रधान हैं। उसकी मां शांति कठेती से जिला पंचायत सदस्य हैं। पिंटू सेंगर की बसपा के साथ सपा में भी पैठ थी।

 
विज्ञापन
Phoolan Devi was close to BSP leader killed in Kanpur
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि उनके प्रधान पिता और जिला पंचायत सदस्य उनकी मां से शुरू होती है। पिछली बार देहात के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वे सपा के राम सिंह से भले ही मात खा गए लेकिन सपा नेताओं के बीच उनका उठना बैठना बराबर रहा। वे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर जा रहे थे। हत्या के बाद बसपा के अलावा सपा, कांग्रेस और भाजपा के भी कुछ नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed