फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आज इस हाल में जी रहा 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी का परिवार

Fri, 05 Jan 2018 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
phoolan devi family in very poor position
फूलन देवी का परिवार, फूलन की पुरानी तस्वीर
छोटी सी जिंदगी में इस औरत ने तमाम दुख झेले। यही वजह थी यूपी के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली ये औरत पूरी दुनिया में चर्चित हो गई। हम बात कर रहे हैं दस्यु सुंदरी फूलन देवी की। जिसने 14 फरवरी के दिन 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, बदला लेने के बाद यह महिला अपने जैसे तमाम महिलाअाें के लिए मसीहा बन गई। जुर्म की दुनिया छाेड़कर लाेगाें ने इसे संसद तक पहुंचाया। लेकिन आज फूलन का परिवार ऐसी गरीबी की जिंदगी जी रहा है जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएं। फूलन पर रिसर्च कर रहे इंग्लैंड के प्रोफेसर की बातें सुनकर फूलन की मां का गुस्सा फूट पड़ा। प्रोफेसर ने उनकी हालत समझी और उन्हें कुछ आर्थिक मदद देकर ढांढस बंधाया।  



 
phoolan devi family in very poor position
फूलन देवी के परिवार की कहानी

पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जीवनी से प्रभावित होकर यूनिवर्सिटी आफ इंस्टागिलियर इंग्लैंड से रिटायर्ड गणित प्रोफेसर मुकुल लाल मंगलवार को फूलन के गांव शेखपुर गुढ़ा स्थित घर पर पहुंचे। फूलन की जिदंगी के बारे में उनकी मां से जानकारी चाही तो उन्होंने दुर्व्यवहार कर दिया था। फूलन की मां मुला देवी ने अपशब्द कहकर मुकुल को पत्थर लेकर दौड़ाया। प्रोफेसर फिर भी नहीं माने। उसके बाद फूलन की बहन रामकली से मुलाकात कर फूलन देवी के दस्यु से लेकर सांसद तक के सफर को जाना और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

phoolan devi family in very poor position
फूलन देवी पर रिसर्च करने वाले ब्रिटिश प्रोफेसर

इंग्लैंड निवासी मुकुल लाल गांव में पुलिस सुरक्षा में पहुंचे थे। प्रोफेसर ने बताया कि उन्होंने फूलन देवी पर लिखी गई किताबों तथा समाचार पत्रों के माध्यम से पूर्व दस्यु सुंदरी के बारे में जानकारियां एकत्रित की हैं और इसको लेकर वह एक शोध कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से वह फूलन देवी के गांव आए हैं। कभी जिस फूलन का नाम सुनते ही लोग कांप उठते थे आज उसी की मां दाने-दाने को तरस रही है। एक समय ऐसा था जब फूलन की एक आवाज पर लोगों के घरों में अनाज पहुंच जाता था, भू्खों के पेट भरते थे। आज उसी की मां को भूखी रह रही है। यही नहीं लोग डकैत की मां कहकर ताने देते हैं। ये हाल है फूलन की मां मूला देवी का। बेटी के जाने के बाद वो किस तरह की जिंदगी जी रही है। इस स्टोरी से आपको जानने को मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
phoolan devi family in very poor position
फूलन देवी का पहला पति पुत्तीलाल

फूलन की शादी ग्यारह साल की उम्र में हुई थी लेकिन उनके पति पुत्तीलाल और पुत्तीलाल के परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था। फूलन देवी के पहले पति पुत्ती लाल की उम्र करीब 75 साल है।पुत्तीलाल काफी वृद्ध हो चुके हैं और उन्हें ठीक से नहीं याद है कि किस साल में उनकी शादी फूलन देवी से हुई थी। पुत्तीलाल के मुताबिक सत्तर के दशक के आसपास उनकी शादी हुई थी। कुछ सालों तक फूलन देवी उनके साथ रहीं। पुत्तीलाल ने कहा कि अब बीहड़ों में पहले जैसी दहशत नहीं रहती। एक समय था जब फूलन देवी के नाम से पूरा इलाका थर्राता था। फूलन देवी मायके से ही डकैत बनकर आई थी।  

विज्ञापन
phoolan devi family in very poor position
फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह पुरानी फोटो

फूलन के दूसरे पति उमेद सिंह का नाम सक्रिय राजनीति‍ में आता है। हालांकि वे कहते हैं कि वे सिर्फ एकलव्य सेना का काम ही आगे बढ़ाना चाहेंगे। इसलि‍ए वो अपनी पत्नी फूलन देवी द्वारा संगठित एकलव्य सेना के कामकाज पर ही ध्यान दे रहे हैं। बताते चलें कि‍ उमेद सिंह अब दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने पिछला चुनाव मायावती की पार्टी बीएसपी से लड़ा था और अभी भी उसके सदस्य हैं। उनका कहना है कि वे पार्टी नेतृत्व के आदेश पर ही पार्टी का काम भी देखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed