{"_id":"5ac1bf214f1c1bce618b4e1a","slug":"oxygen-lost-in-kanpur-ganga-river-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगाजल में ऑक्सीजन की मात्रा घटी, मछलियों को बचाना मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल में ऑक्सीजन की मात्रा घटी, मछलियों को बचाना मुश्किल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:58 AM IST
सार
-ऑक्सीजन की मात्रा 5.3 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पानी
-4 मिलीग्राम पहुंचने पर मछलियां नहीं बच पाएंगी
विज्ञापन
ऑक्सीजन की मात्रा 5.3 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की गंगा में मछलियों पर संकट मंडरा रहा है। नदी में पानी घटने से बैराज के आगे से लेकर जाजमऊ के बीच जल में ऑक्सीजन (डीओ) की मात्रा चेतावनी निशान (5.3 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पानी) तक आ गई है। एक महीने पहले यह मात्रा 8 मिलीग्राम के करीब थी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की जांच में यह बात सामने आई है।
4 मिलीग्राम पहुंचने पर मछलियां नहीं बच पाएंगी
31 मार्च को कानपुर शहर आई नमामि गंगा और प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने गंगा के सर्वे में पाया कि पिछले करीब दो साल के अंतराल में गंगा में मछलियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी वजह गंगाजल में ऑक्सीजन की मात्रा 7 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पानी रही है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार किसी भी नदी में जलीय जीव जंतुओं को रहने के लिए उसमें ऑक्सीजन की मात्रा 4 मिलीग्राम से अधिक होनी चाहिए।
मछलियों को खतरा
अब ऑक्सीजन की मात्रा चेतावनी मात्रा के समीप पहुंच गई है। यदि एक मिलीग्राम मात्रा और कम हो जाती है तो मछलियों को बचाना मुश्किल होगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि गंगा जल के प्रवाह की कमी की वजह से ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आई है। बैराज के पास गंगाजल में ऑक्सीजन की मात्रा 7 मिलीग्राम के करीब है। बैराज से आगे जाजमऊ तक ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा बैराज
सबसे अच्छी स्थिति बिठूर की है। वहां पर आठ मिलीग्राम के करीब ऑक्सीजन है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट के बाद गंगा मंत्रालय ने गंगा में मछलियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया है। एक दिन पहले यहां पर आई गंगा मंत्रालय की टीम ने मौके पर जाकर इन मछलियों की स्थिति का जायजा भी लिया था। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि वह त्वरित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
कानपुर बिठूर
गंगाजल में ऑक्सीजन की मात्रा (मिलीग्राम में)
2016 मार्च में ......बैराज के पास..9, बैराज से जाजमऊ के बीच..8.80
2017 मार्च में ......बैराज के पास..8.70, बैराज से जाजमऊ के बीच..6.40
2018 मार्च में ......बैराज के पास..7.5, बैराज से जाजमऊ के बीच..5.3
2016 मार्च में ......बैराज के पास..9, बैराज से जाजमऊ के बीच..8.80
2017 मार्च में ......बैराज के पास..8.70, बैराज से जाजमऊ के बीच..6.40
2018 मार्च में ......बैराज के पास..7.5, बैराज से जाजमऊ के बीच..5.3