{"_id":"5cb8a9bfbdec22764d2707ad","slug":"old-currency-found-in-raid-of-income-tax-department-at-shakti-bhargva-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर जूता फेंकने वाले डॉ. शक्ति के घर पड़ी थी आयकर की रेड, मिला था पुराने नोटों का भंडार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर जूता फेंकने वाले डॉ. शक्ति के घर पड़ी थी आयकर की रेड, मिला था पुराने नोटों का भंडार
Fri, 19 Apr 2019 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
शक्ति भार्गव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूता फेंकने वाले कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव की मां डॉ. दया भार्गव पुराने नोट रखने के मामले में फंसती नजर आ रही हैं। कोतवाली पुलिस ने 31 मार्च को डॉ. दया भार्गव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
शक्ति भार्गव ने जीवीएल राव पर फेंका जूता
- फोटो : Social Media
आयकर विभाग को छापे में डॉ. शक्ति के यहां से 1.44 लाख रुपये की पुरानी करेंसी मिली थी। इस मामले में आयकर विभाग की तरफ से डॉ. शक्ति भार्गव की मां डॉ. दया भार्गव के खिलाफ कोतवाली थाने में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिनियम 5ए/ 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शक्ति भार्गव
दिल्ली में डॉ. शक्ति के भाजपा प्रवक्ता पर जूता फेंकने का मामला सामने आया तो पुलिस अफसरों ने इस मामले की फाइल पलटी। पता चला कि इसी 31 मार्च को पुलिस डॉ. दया भार्गव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आयकर विभाग ने पिछले साल दिसंबर में डॉ. भार्गव के कई ठिकानों पर छापा मारा था। भार्गव अस्पताल, डॉ. दया भार्गव व उनके छोटे बेटे संजीव भार्गव के घरों में भी छानबीन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति भार्गव
इस दौरान 1.44 लाख रुपये की पुरानी करेंसी मिली थी। कोेतवाली थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि आयकर विभाग ने डॉ. शक्ति भार्गव की मां डॉ. दया भार्गव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में डॉ. दया पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर 31 मार्च को उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
शक्ति भार्गव
डॉ. शक्ति भार्गव पार्वती बागला रोड स्थित शिव रतन अपार्टमेंट के आठवीं मंजिल में स्थित प्लैट नंबर-801 में पत्नी शिखा भार्गव के साथ रहता है। डॉ. शक्ति का एक बेटा है, जो बाहर पढ़ता है। डॉ. दया भार्गव सिविल लाइंस स्थित भार्गव हास्पिटल से सटे मकान में दूसरे बेटे संजीव व उसके परिवार के साथ रहती हैं। डॉ. शक्ति के पिता वेद प्रकाश भार्गव का निधन हो चुका है।