फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वारदात को अंजाम देने के लिए 'कोड वर्ड था जिंदा और मुर्दा', इसका मतलब और पूरी कहानी होश उड़ा देगी

Thu, 15 Nov 2018 08:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
ola cab looting Gangs in kanpur
ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में किदवईनगर पुलिस ने ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है। तीन लुटेरे मौके से फरार हो गए। ये कैब बुक करके आने-जाने वाले यात्रियों से लूटपाट करने के साथ ही रेकी कर घरों को भी निशाना बनाते थे। ये शातिर लुटेरे 'जिंदा और मुर्दा' कोड वर्ड का इस्तेमाल एक खास मकसद से करते थे। आपस मेंं कोड वर्ड में बातचीत करने के बाद ये वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पकड़े जाने पर लोगों को जब इस कोड वर्ड के अर्थ की जानकारी हुई तो वह हैरान रह गए।


 
ola cab looting Gangs in kanpur
ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह - फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा सीओ दफ्तर में एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि किदवई नगर थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने फोर्स के साथ बकरमंडी छेदीशाह का तकिया निवासी सलमान उर्फ मुर्गी, काकोनी हाता जूही के मोहम्मद शकील, ईदगाह कॉलोनी के आरिस उर्फ भइया और अफरोज को दबोचा गया। ईदगाह कॉलोनी निवासी छोटू उर्फ  सावेज, तौहीद व जाजमऊ का गुल्लू उर्फ  आफताब फरार हो गए।
ola cab looting Gangs in kanpur
ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह - फोटो : अमर उजाला
इन बदमाशों ने कुछ समय पूर्व चकेरी में एटीएम मशीनों की देखरेख करने वाले मनीष संग लूटपाट की थी। इनके पास से मनीष का लूटा गया एटीएम कार्ड और चाबियां बरामद हुई हैं। तलाशी में सलमान और शकील के पास से दो तमंचे व चार कारतूस, 45 सौ रुपये, तीन चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। सलमान गिरोह का सरगना है और फरार छोटू उसका खास।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola cab looting Gangs in kanpur
ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह - फोटो : अमर उजाला
जिंदा और मुर्दा था कोड वर्ड 
एसपी साउथ ने बताया कि गैंग में सात सदस्यों हैं ये पहले कैब से रेकी करते थे। बंद मकान मिलने पर मुर्दा और अगर परिवार हुआ तो जिंदा शब्द का इस्तेमाल कर कोड वर्ड में बात करते थे। इसके बाद वारदात करते थे।
विज्ञापन
ola cab looting Gangs in kanpur
ओला कैब से लूटपाट करने वाले गिरोह - फोटो : अमर उजाला
कई मुकदमे दर्ज  
थाना प्रभारी अनुराग मिश्र ने बताया कि सलमान पर किदवई नगर, कर्नलगंज, बजरिया और चकेरी थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। शकील पर लूटपाट व वाहन चोरी के कर्नलगंज, चकेरी, कलक्टरगंज में छह और आरिस पर किदवई नगर, नजीराबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed