फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अज्ञात शक्ति का भयः दहशत के मारे लोगों ने 6वें दिन आग बुझाने को कराई झाड़ फूंक, पूरा गांव हैरान

Thu, 15 Nov 2018 08:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
People of the village are extinguished night and day burning fire
डेमो पिक

यूपी के महोबा जिले का एक परिवार दहशत में जी रहा है। पिछले पांच दिनों से कभी दिन तो कभी रात एक ही घर पर अज्ञात कारणों से आग लग रही है।अब तक सारा कीमती सामान जल चुका है। लगातार लग रही आग परिवार ही नहीं आसपास के गांवों के लोगों के लिए चिंता व कौतूहल का विषय बन चुकी है। आग लगने का समय कभी रात तो कभी दिन का है। लोग रात दिन जागकर आग बुझाने का काम व आग लगने के रहस्य जानने के साथ कर रहे हैं। 

People of the village are extinguished night and day burning fire
डेमो पिक

आग लगने के छठवें दिन अब परिवार के लोग अज्ञात शक्ति के कोप को मानकर झाड़ फूंक का सहारा ले रहे हैं। गांव के प्रधानपति अधिकारियों को सूचना देने की बात कहकर अज्ञात शक्ति का प्रकोप बता रहे हैं। अधिकारी भी आग लगने के कारणों से अनभिज्ञ हैं। 

People of the village are extinguished night and day burning fire
डेमो पिक

महोबा के थाना खरेला के ग्राम पहरेथा के शिवनारायण ने बताया कि उनके परिवार के सात कच्चे मकान एक साथ आसपास बने हुए हैं और आंगन में मंदिर बना हुआ है। सबसे पहले नौ नवंबर को शिवनारायण के मकान में दिन में आग लगी। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। पहले दिन लगी आग को सामान्य घटना मानते हुए शिवनारायण शांत हो गया। इसके बाद शिवनारायण के भाई शिवलाल के यहां 12 नवंबर को दोपहर में एक बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाकर रिहायशी मकान बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of the village are extinguished night and day burning fire
डेमो पिक

13 नवंबर को उनके चचेरे भाई मनमोहन के मकान में सुबह 11 बजे आग लगी। जिसे परिजनों और पड़ोसियों ने बुझाया। इस घटना के एक घंटा बाद उसी मकान में फिर से आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। बुधवार को पुन: मनमोहन के दूसरे मकान में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग पांच लाख से ज्यादा का कीमती सामान व कृषि उपकरण आदि जल चुके हैं। घरों के बाहर दूसरे गांव से आए शिवनारायण के रिश्तेदार व गांव के लोग ड्रमों में पानी भरकर आग लगने का इंतजार कर पूरी रात व दिन जाग रहे हैं। जिससे आग लगने पर तत्काल बुझाया जा सके। 

विज्ञापन
People of the village are extinguished night and day burning fire
डेमो पिक

कहते हैं जनप्रतिनिधि 
प्रधानपति लखन लाल द्विवेदी कहते हैं कि हमारे पड़ोस का मामला है। पहली बार आग लगी तो दमकल के साथ ही थाने व एसडीएम को फोन किया किया था। दमकल के आने के पहले आग बुझा ली गई। राजस्व कर्मी ने क्षति का आंकलन किया और एसओ ने भी उसे नोट किया। शिव नारायण के परिवार के घरों में लगने वाली आग चिंता का विषय है। 
कहते हैं अधिकारी 
उप जिलाधिकारी चरखारी अरुण श्रीवास्तव कहते हैं कि पहली व दूसरी बार आग लगने की जानकारी मिली थी। लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई थी। आज ही 12 से लगातार आग लगने की जानकारी मिली है। कल खुद मौके पर जाकर देखूंगा और जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराऊंगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed