फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सर्विस सेंटरों पर नहीं होगी बाइक और कार की धुलाई

Wed, 28 Mar 2018 12:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
now bikes and car will not be washed in service centers
डेमाे पिक
पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कानपुर नगर निगम ने पांच अप्रैल से सर्विस सेंटरों पर वाहनों की धुलाई पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी कोई गाड़ियों की धुलाई करते पकड़ा गया तो चालान के साथ ही सर्विस सेंटर को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चालान कितने का होगा, यह अभी तय नहीं है।



 
now bikes and car will not be washed in service centers
डेमाे पिक
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। सर्विस सेंटरों में अंधाधुंध पानी की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। साथ ही ड्राई वाशिंग को जोर देने के लिए अपील की गई है। ड्राई वाशिंग पानी का इस्तेमाल नहीं होता। केमिकल की मदद से गाड़ी को साफ किया जाता है।

 
now bikes and car will not be washed in service centers
डेमाे पिक
बकरमंडी, रामबाग, शास्त्री नगर, नयापुरवा, बारादेवी, गौशाला, बर्रा, किदवई नगर, लालबंगला, कल्याणपुर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में 400 से अधिक सर्विस सेंटर हैं। इनमें 300 से ज्यादा तो घरेलू कनेक्शन पर ही सर्विस सेंटर चला रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
now bikes and car will not be washed in service centers
डेमाे पिक
इनमें करीब 250 सर्विस सेंटर सबमर्सिबल लगाकर अंधाधुंध पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो कुछ सर्विस सेंटर जलकल विभाग की लाइन में ही मोटर लगाकर वाहनों की धुलाई कर रहे हैं, जबकि वाहनों की धुलाई के लिए सर्विस सेंटर वालों को बाकायदा कामर्शियल कनेक्शन लेना चाहिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि धुलाई पर रोक सभी तरह के सर्विस सेंटरों (वैध या अवैध) पर रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed