फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों में सैर-सपाटा कश्मीर की जगह लुभा रहा नार्थ- ईस्ट, इन जगहों पर जाना चाहते हैं सैलानी

Fri, 30 Mar 2018 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 05:27 PM IST
सार

-बागडोगरा, आसाम, गुवाहाटी, चेरापूंजी जाना चाह रहे लोग 
-दुबई, सिंगापुर के साथ-साथ भूटान भी लोगों की पसंद 
 

विज्ञापन
north east Travel in holiday
डेमाे पिक
परीक्षाएं खत्म होने के साथ अब लोगों को इंतजार है गर्मी की छुट्टियों में सैर - सपाटा का। इस साल देश में घूमने के लिए लोग कश्मीर की जगह बागडोगरा, आसाम, गुवाहाटी, चेरापूंजी जाने की चाह रहे हैं। विदेशी यात्रा के लिए दुबई, सिंगापुर के साथ-साथ भूटान भी लोगों की पसंद में शुमार है। टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों के पास इन सभी जगहों के लिए अच्छी बुकिंग आ रही हैं। ट्रैवल एजेंट के मुताबिक लखनऊ से  दुबई, सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट मिल रही है। यही वजह है कि लोग वहां की बुकिंग ज्यादा करा रहे हैं। भारत का निकटतम देश और वीजा न होने के झंझट के कारण भूटान भी लोगाें की पसंद बन रहा है। इन देशों मेें घूमने का पैकेज 45 हजार में उपलब्ध है।

 

विदेश घूमने का क्रेज   

north east Travel in holiday
डेमाे पिक
ट्रैवल एजेंट के मुताबिक सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड, दुबई, भूटान कुछ ऐसे देश हैं जिनकी सबसे ज्यादा बुकिंग की जा रही है। इसकी एक महत्वपूर्ण वजह है लखनऊ से इन देशों के लिए सीधी फ्लाइट। अभी से अगर इन जगहों के लिए पांच रात और छह दिन का पैकेज बुक किया जाता है तो एक आदमी 45 हजार में पूरा ट्रिप कर के लौट सकता है।
 

प्रकृति के जाना है करीब 

north east Travel in holiday
डेमाे पिक
ट्रैवल एजेंट ने बताया कि इस बार देश में घूमने के लिए शहरवासी कश्मीर नहीं जाना चाह रहे हैं। नार्थ- ईस्ट घूमने का सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। इन जगहों की हरियाली लोगों के मन को लुभा रही है। पर्यटन स्थलों पर बढ़ते प्रदूषण और भीड़ के कारण लोग शांति और हरे भरे देश व विदेश घूमना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
north east Travel in holiday
डेमाे पिक
देश में इन प्रमुख स्थलों की बुकिंग  (प्रति व्यक्ति)
शहर        पैकेज            दिन
असम        35,000      चार रात पांच दिन
गुवाहाटी    35,000     चार रात पांच दिन
चेरापूंजी    35,000     चार रात पांच दिन
गंगटोक, दार्जिलिंग    40,000 चार रात पांच दिन
मनाली        30,000    तीन रात चार दिन
 
विज्ञापन
north east Travel in holiday
डेमाे पिक
विदेश में घूमने के लिए (प्रति व्यक्ति)
देश        पैकेज                        दिन
दुबई        45,000 रुपये        पांच रातें छह दिन
मलेशिया, सिंगापुर 50,000 रुपये    पांच रात छह दिन
भूटान        40 से 45 हजार रुपये  चार रात पांच दिन
आस्ट्रेलिया   एक लाख 75 हजार रुपये  12 रातें, 13 दिन
(बुकिंग का समय, घूमने के स्थल, सुविधाएं, होटल में रुकने की व्यवस्था पैकेज के अनुसार अलग- अलग है)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed