{"_id":"5cad8b19bdec2214720fbfa5","slug":"nomination-over-increased-demand-for-star-campaigners-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नामांकन खत्म, स्टार प्रचारकों की बढ़ी मांग, कांग्रेसियों-भाजपाइयों में सिर चढ़कर बोल रहा इनका क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन खत्म, स्टार प्रचारकों की बढ़ी मांग, कांग्रेसियों-भाजपाइयों में सिर चढ़कर बोल रहा इनका क्रेज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को खत्म होने के बाद अब प्रत्याशियों के बीच प्रचार की होड़ शुरू हो गई है। सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग बढ़ गई है। कांग्रेसियों को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से ज्यादा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से फायदा दिख रहा है।
2 of 5
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर के सहारे मैदान में उतरे भाजपाइयों की चाहत है कि चुनाव से पहले एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ जाएं। सपा-बसपा गठबंधन को अखिलेश यादव व मायावती और बाकी दलों को अपने-अपने मुखिया और प्रमुख नेताओं की दरकार है। मंगलवार को सभी पार्टियों के नेताओं ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
प्रत्याशियों का प्रचार शुरू होने के बावजूद अब तक वह माहौल नहीं बना है, जिसकी उम्मीद राजनीतिक दलों को थी। मुद्दाविहीन चुनाव को उठाने के लिए प्रत्याशियों ने इधर-उधर और जोड़-तोड़ से नामांकन जुलूस के लिए भीड़ तो जुटा ली, लेकिन उन्हें इस बात का भी अहसास है कि इससे चुनाव नहीं जीता जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता और समर्थक जुलूस में शामिल रहे, जो उस लोकसभा क्षेत्र के थे नहीं। ऐसे में चुनाव उठाने और वोट जुटाने के लिए प्रत्याशियों को अब स्टार प्रचारकों का सहारा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका गांधी
कांग्रेस कानपुर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 19 से 24 अप्रैल के बीच किसी भी दिन प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम तय कराने की कोशिश है। कानपुर में उनका रोड शो और एक जनसभा कराई जाएगी। रोड शो और जनसभा का स्थान ऐसा होगा, जिसका फायदा कानपुर और अकबरपुर सीट के प्रत्याशियों को मिले। इसके लिए दोनों प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष के साथ बैठक होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।