फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हादसा नहीं...निर्भया जैसी वारदात: बुरी तरह नोची और पटकी गई थी मासूम, प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह मिला जख्मी

Tue, 28 Mar 2023 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Mar 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya incident in Auraiya, the innocent was badly scratched and beaten, the private part was also badly inj
औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में अपहृत बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मासूम के बुरी तरह दरिंदगी की गई। उसे बुरी तरह नोचा गया और पटका गया। यहां तक उसके शरीर पर कई जगह काटने की घाव मिले हैं। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है।

गांव में तनाव न बढ़े इसके लेकर पुलिस बल तैनात है। आठ साल की बच्ची के साथ किस तरह बर्ताव किया गया, इसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के पूरे शरीर में चोट थी। गाल, गर्दन पर कटे के निशान पाए गए हैं, जो वहशीपन की पूरी कहानी बयां करते हैं।

उसके सिर, कमर, पैर में चोटें मिलीं हैं। इससे अंदाजा लगाया गया है कि आरोपी ने उसे बुरी तरह मारने की कोशिश की। जब उसकी मौत नहीं हुई तो गला दबा दिया। डॉक्टर व पुलिस कर्मियों का कहना है कि बच्ची के पूरे शरीर में चोट के निशान हैं। ऐसी दरिंदगी पहले कभी नहीं देखी।

Nirbhaya incident in Auraiya, the innocent was badly scratched and beaten, the private part was also badly inj
औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह से जख्मी पाए गए हैं। अधिक खून बहने की बात भी कही गई है। कई हड्डियां भी टूटी मिली हैं, जिससे उसके पटके जाने की आशंका जताई गई है। 24 मार्च को अयाना थाना क्षेत्र के गांव में हत्यारोपी गौतम दोहरे ने मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी।

Nirbhaya incident in Auraiya, the innocent was badly scratched and beaten, the private part was also badly inj
औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मेडिकल कराने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में गोली लगने पर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया था। पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya incident in Auraiya, the innocent was badly scratched and beaten, the private part was also badly inj
औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला

गांव में सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस
मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर गांव के हर किसी में आक्रोश है। गांव के युवक की दरिंदगी को लेकर लोग कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गांव में आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। परिवार के लोगों का बुरा हाल है। रविवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nirbhaya incident in Auraiya, the innocent was badly scratched and beaten, the private part was also badly inj
औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला

अंडर गारमेंट पर मिले खून के धब्बों से आरोपी पकड़ में आया
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान गौतम नशे की हालत में था। वह बार-बार कहीं गायब हो जाता था। शनिवार सुबह आरोपी के अंडर गारमेंट पर खून के धब्बे देख पुलिस का शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सारी घटना उगल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed