{"_id":"5a0d570e4f1c1b86698bbdc9","slug":"new-style-of-photography","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तस्वीरों में देखें फोटोग्राफी का 'अनोखा अंदाज', प्रोफेशनल मॉडल जैसे दिखते हैं ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तस्वीरों में देखें फोटोग्राफी का 'अनोखा अंदाज', प्रोफेशनल मॉडल जैसे दिखते हैं ये सब
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
नन्हे बच्चों को मॉडल की तरह करते हैं तैयार
हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें आपने देखी हाेंगी। बेबी बम्प के साथ अलग-अलग तरीकों से फोटो खिंचवाने का यह क्रेज अब कानपुर की मम्मियों में भी देखा जा सकता है। शहर के फोटोग्राफर ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से फोटोशूट करते हैं। यह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक चलता है।
कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक चलता है फोटोशूट
माता-पिता साथ में
मां बनने का एहसास हर महिला के लिए खास होता है। अपने इन खास लम्हों को कैमरे के क्लिक में कैद कराने का क्रेज बढ़ गया है। मां ही नहीं, पिता भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटोशूट करा रहे हैं। फोटोग्राफर संजय ने बताया कि शहर में ज्यादातर लोग घर पर ही मैटरनिटी फोटोशूट कराते हैं। इसमें होने वाली मां और पिता अलग-अलग पोज देकर कैंडिड फोटोशूट कराते हैं। दस हजार रुपये में छह घंटे का फोटोशूट फोटोग्राफर करते हैं। समय और दिन बढ़ने पर इसकी कीमत बढ़ जाती है।

मां बनने का एहसास हर महिला के लिए खास
बच्चे के संग हर लम्हा साथ
बच्चे के जन्म लेने के बाद मां-पिता, बच्चे के साथ में फोटोशूट कराते हैं। यह फोटोशूट बच्चे केघर आ जाने के एक-दो महीने के अंदर ही मां-बाप करवा रहे हैं। इसमें बच्चे का तरह-तरह केप्रॉप्स जैसे छोटे मोजे, कपड़े, खिलौने, झूले आदि संग फोटोशूट किया जाता है। मां- पिता के संग भी बच्चे के कई कैंडिड पोज खींचे जाते हैं। फोटोग्राफर शिवम मिश्रा ने बताया कि इस फोटोशूट की कीमत दस हजार रुपये से शुरू होती है, जिसमें कई प्रॉप्स वो खुद बना कर ले जाते हैं।

खास लम्हों को कैमरे के क्लिक में कैद कराने का क्रेज बढ़ गया
पहला जन्मदिन हो खास
बच्चे का पहला जन्मदिन खास हो इसके लिए पैरेंट्स बच्चों को मॉडल बनवाकर उनका फोटोशूट करवाने लगे हैं। इसकी कीमत आठ हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक आती है। इन सभी तस्वीरों की स्लाइड बनवाकर उसको बच्चे की पहली जन्मदिन की पार्टी पर बढ़ी स्क्रीन पर पिक्चर बनाकर चलाया जाता है।

दस हजार रुपये में छह घंटे का फोटोशूट फोटोग्राफर करते हैं।
यह है फोटोशूट के प्रमुख स्थान
- मोतीझील
- जेके मंदिर
- ब्लू वर्ल्ड
- फूलबाग
- फार्महाउस
- मोतीझील
- जेके मंदिर
- ब्लू वर्ल्ड
- फूलबाग
- फार्महाउस