फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाजपा में भूचाल' दिग्गज नेता ने पार्टी सांसद को कहा- 'सूरज अस्त बंदा मस्त'

Sun, 20 Jan 2019 06:45 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
naresh agrawal targets bjp mp anshul verma
डेमो पिक
सूबे में भयंकर गलन है...लेकिन राजनीतिक पारा हाई है। यहां के एक जिले में दो भाजपाइयों के आमने-सामने आ जाने से राजनीति में भूचाल आने के कयास लगाए जा रहे हैं। एक पूर्व सांसद तो दूसरे वर्तमान सांसद एक दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हैं। इन तीरों से सूबे की सियासत को क्या नफा-नुकसान होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन जुबानी जंग से जिले में चर्चाओं का दौर गर्म हो चुका है। बीते दिनों जिले में एक सम्मेलन के दौरान शराब की शीशियां चर्चा में आई थीं। इसके बाद वर्तमान सांसद ने पूर्व सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने वर्तमान सांसद अंशुल वर्मा पर एक तंज कसा था जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जिले की राजनीति गर्म हो सकती है। लेकिन सियासत का पारा इतना हाई हो जाएगा इसकी भी किसी को भनक न थी।
naresh agrawal targets bjp mp anshul verma
डेमो पिक
हरदोई जिले के श्रवण देवी मंदिर परिसर में बीती छह जनवरी को आयोजित पासी सम्मेलन में कथित रूप से लंच पैकेट में शराब वितरित किए जाने का मामला फिर गरमा गया है। कथित रूप से शराब वितरित किए जाने को लेकर सदर सांसद अंशुल वर्मा के आरोपों पर पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सांसद को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जिस सांसद के बारे में सूरज अस्त बंदा (एमपी) मस्त कहा जाता हो, वह क्या आरोप  लगाएंगे।
naresh agrawal targets bjp mp anshul verma
डेमो पिक
नरेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि कुछ लोग जूते पहनकर हैंडपंप के पानी से श्रवण देवी मंदिर परिसर को इसलिए शुद्ध करने गए थे क्योंकि यहां पासी सम्मेलन का आयोजन हुआ था। लंच पैकेट में शराब के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि मेरे कार्यक्रमों में बच्चे नहीं आते, जबकि वीडियो में दो बच्चों को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agrawal targets bjp mp anshul verma
डेमो पिक
अपने आवास पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने की दृष्टि से उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने 6 जनवरी को श्रवण देवी मंदिर परिसर में पासी सम्मेलन का आयोजन किया था। इस आयोजन को लेकर एक सांसद ने मुख्यमंत्री को लंबा चौड़ा पत्र लिख दिया। पत्र में आरोप लगाए गए थे कि सम्मेलन में लंच पैकेट में शराब वितरित की गई।
विज्ञापन
naresh agrawal targets bjp mp anshul verma
डेमो पिक
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिस सांसद के लिए आम तौर पर कहा जाता है कि सूरज अस्त बंदा मस्त, वह कुछ कहे तो उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है सांसद अपने पांच साल की असफलताओं को इधर-उधर के मुद्दों से छिपाना चाह रहे हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed