फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: नरेश अग्रवाल ने फिर बोला आजम पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Wed, 17 Apr 2019 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
naresh agarwal statement in lok sabha elections 2019
नरेश अग्रवाल आजम खां (फाइल फोटो)
यूपी की सियासत में अचानक से गर्मी बढ़ गई है। भले ही अचानक से ठंडी हवा चलने से मौसम से लोगों को राहत मिली हो लेकिन राजनीति के सियासी गलियारों में नेताओं की जुबानी गर्मी शांत नहीं हो रही है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल विरोधियों पर जहर उगलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आजम खां कभी भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो कभी बजरंगबली का नाम बदल देते हैं।


 
naresh agarwal statement in lok sabha elections 2019
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
अब जयाप्रदा पर आजम ने अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को आजम खां के चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद अब राहुल गांधी को पूरे देश से अपने उस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

 
naresh agarwal statement in lok sabha elections 2019
जया प्रदा-आजम खान
जिसमें उन्होंने चौकीदार को चोर कहा है। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर सांडी व बिलग्राम में आयोजित जनसभाओं में भी नरेश अग्रवाल ने सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agarwal statement in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यावद (फाइल फोटो)
कहा कि कुछ लोग उन्हें सिर्फ इसलिए गालियां देते हैं ताकि नाम छप जाए। आपको बताते चलें कि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दो नोटिस जारी की गईं हैं। उनसे 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है। भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल जनसभाओं में सपा-बसपा गठबंधन के साथ ही मुलायम सिंह पर भी हमलावर रहते हैं।

 
विज्ञापन
naresh agarwal statement in lok sabha elections 2019
मायावती रैली - फोटो : सोशल मीडिया
14 अप्रैल को सांडी में आयोजित जनसभा में नरेश अग्रवाल ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा था कि चुनाव परिणाम आने के अगले दिन मायावती कहेंगी कि अहिर और मुस्लिम ने वोट नहीं दिए, इसलिए गठबंधन तोड़ते हैं। अखिलेश यादव पर भी नरेश अग्रवाल ने टिप्पणी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed