इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई में बुधवार रात हुई साहब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पत्नी से अवैध संबंध मृतक के साथ होने के शक में उसकी हत्या की है।
अवैध संबंध का शक...सनसनीखेज वारदात: बेलचा से प्रहार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- मैंने अकेले की है हत्या
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की तलाश के दो टीमों को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी एक्सप्रेसवे से कर्री जाने रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की।
बेलचा से प्रहार कर हत्या की
आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध साहब सिंह के साथ है। इससे नाराज होकर उसने बुधवार की रात को टिन शेड में सोते समय साहब सिंह पर बेलचा से प्रहार कर हत्या कर दी और भाग निकला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बेलचा भी बरामद कर लिया।
एसएसपी बोले- आरोपी ने अकेले ही हत्या की बात स्वीकारी है
एसएसपी ने बताया कि उसने अकेले ही साहब सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है, जिसमें भतीजी से दुष्कर्म की बात कही गई है।
खून से लथपथ पिता का शव देखा
ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह (60) बुधवार रात घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे सो रहे थे। उनके पास में ही दूसरी खटिया पर उनकी नाबालिग बेटी सो रही थी। रात करीब दो बजे धारदार हथियार से पड़ोसियों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह करीब पांच बजे बेटी जागी, तो खून से लथपथ पिता का शव देखकर चीख पड़ी।