फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Passenger falls ill upon stepping off a truck on the expressway; dies after taking just a few steps.

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से उतरते ही बिगड़ी तबीयत, कुछ कदम चलते ही यात्री की मौत

Wed, 28 Oct 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Passenger falls ill upon stepping off a truck on the expressway; dies after taking just a few steps.
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक से उतरकर कुछ कदम चलते ही एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अपने साथ लाए बैग को जमीन पर रखकर लेट गए और फिर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा, हालांकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के नगला पसी गांव निवासी ब्रजेश कुमार मथुरा से दवाइयां लेकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि वह अपने एक परिचित ट्रक चालक के साथ यात्रा कर रहे थे। मंगलवार को आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर किमी 130 के पास भरतिया के समीप वह ट्रक से उतर गए। कुछ कदम आगे बढ़ने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

उनकी हालत गंभीर देख चालक ने सूचना दी। जानकारी मिलने पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस से ब्रजेश को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed