फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भतीजी से दुष्कर्म, अब भाई भी मारा: घर से उठाकर किया था कुकृत्य, धारदार हथियार से नृशंस हत्या, जानें पूरा मामला

Fri, 07 Jul 2023 05:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 05:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer killed with sharp weapon in Etawah, raped his niece seven years ago, case of land dispute
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के गांव हरदोई में हुए हत्याकांड में मृतक के भाई छोटे लाल ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सात साल पहले मेरी भतीजी को घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।



इससे उनके हौंसले बुलंद हो गए और मेरे भाई को मार डाला। मृतक साहब सिंह के छोटे भाई छोटेलाल ने बताया कि हम दो भाई थे। अपने परिवार के साथ इटावा में रहते हैं। गांव में बड़े भाई साहब सिंह रहते थे। भाभी और बड़ी भतीजी की मौत हो चुकी है। बड़े भाई अपनी छोटी बेटी अंजू के साथ ही अकेले रहते थे।

उनका बेटा अंकित फिरोजाबाद में पेटिंग का काम करता है और काफी समय से वहीं रह रहा है। बताया कि भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपियों में ही तीन आरोपियों ने 2016 में बड़ी भतीजी को घर से उठा लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।

Elderly farmer killed with sharp weapon in Etawah, raped his niece seven years ago, case of land dispute
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी तब से मान रहे थे रंजिश
बिटिया के 164 के बयान भी न्यायालय में दर्ज कराए गए थे। वर्ष 2019 में हमने पीड़िता अपनी भतीजी की शादी कर दी थी, लेकिन वह सदमे से उभरी नहीं पा रही थी। 2022 में उसकी मौत हो गई थी। आरोपी तब से रंजिश मान रहे थे। वह आए दिन धमकियां देते रहते थे। यदि पुलिस ने पहले सतर्कता दिखाई होती बेखौफ आरोपियों ने मेरे भाई की इस तरह निर्मम हत्या न की होती।

Elderly farmer killed with sharp weapon in Etawah, raped his niece seven years ago, case of land dispute
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

12 बजे रासलीला देखकर लौटी थी छोटी बेटी
मृतक के छोटे भाई छोटेलाल ने बताया कि रात में छोटी भतीजी और भाई ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद भाई घर के बाहर चबूतरे में डले टिनशेड में लेट गए। बिटिया करीब चार सौ मीटर दूर गांव के ही मंदिर पर हो रही रासलीला देखने चली गई थी। वह करीब 12 बजे लौट कर आई, तो पिता को बताकर वह भी पास में पड़ी चारपाई पर सो गई। सुबह पिता का शव देखकर वह बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly farmer killed with sharp weapon in Etawah, raped his niece seven years ago, case of land dispute
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से हत्या
घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसियों ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृत के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Elderly farmer killed with sharp weapon in Etawah, raped his niece seven years ago, case of land dispute
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

तब खून से लथपथ पिता का शव देखा
ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह (60) बुधवार रात घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे सो रहे थे। उनके पास में ही दूसरी खटिया पर उनकी नाबालिग बेटी सो रही थी। रात करीब दो बजे धारदार हथियार से पड़ोसियों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह करीब पांच बजे बेटी जागी, तो खून से लथपथ पिता का शव देखकर चीख पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed