फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of a girl in Unnao

हैवानियत! युवती की हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर बांधा कपड़ा और फिर जला दिया

Tue, 03 Apr 2018 02:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Murder of a girl in Unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में हत्यारों ने बेरहमी से युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया दिया। चेहरे की हालत देखकर पुलिस शक जता रही है कि हत्यारों ने युवती के चेहरे पर कोई टाटनुमा कपड़ा लपेटकर शव को जलाया है। मारपीट में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने का भी बेरहमी से पीटने का भी शक है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच कर रही पुलिस टीमों को शक है कि हत्यारे आसपास की किसी गांव के हैं या फिर इसी क्षेत्र का कोई व्यक्ति शामिल है। शव को लखनऊ या बांगरमऊ की ओर से यहां किसी वाहन से लाकर जलाने का अनुमान है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वाले लोग इस क्षेत्र के बारे में काफी जानकार हैं या फिर उनके साथ ऐसा की व्यक्ति शामिल है जो यहां के रास्तों  और क्षेत्र की जानकारी रखता है।
विज्ञापन


किसी चार पहिया वाहन से लाया गया शव
चरवाहों ने पुलिस को बताया कि जब वह लोग यहां पहुंचे तो कुछ स्थानों पर किसी वाहन के पहियों के निशान भी दिखे थे। हालांकि लोगों की आवाजाही होने से पुलिस के पहुंचने तक पहियों के निशान मिट चुके थे।

विज्ञापन


ग्रामीण बोले, दिनदहाड़े हुई वारदात
ग्रामीणों के मुताबिक हत्यारों ने युवती दोपहर के समय हत्या करके यहां जलाया है। लोगों के मुताबिक मौजूदा समय में अधिकांश खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। इससे किसान सुबह से दोपहर तक खेतों में ही रहते हैं। दोपहर के वक्त धूप तेज होने पर किसान घर चले जाते हैं इसी बीच हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब वह लोग यहां पहुंचे तो घास में हल्का-हल्का धुआं भी निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed