{"_id":"63464056a1e3815cb549709e","slug":"mulayam-singh-yadav-was-bitten-by-mosquitoes-in-the-car-many-officers-were-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Death: कार में मच्छरों ने काटा तो कई अफसरों पर गिरी थी गाज, चालक के कहने पर मुलायम ने आधे घंटे बाद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Death: कार में मच्छरों ने काटा तो कई अफसरों पर गिरी थी गाज, चालक के कहने पर मुलायम ने आधे घंटे बाद...
Wed, 12 Oct 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
मुलायम सिंह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वीवीआईपी फ्लीट की जिस कार में से आ रहे थे, उसमें उनकी निजी सचिव आईएएस अनीता सिंह बैठी थीं। कार में दोनों को मच्छरों ने काट लिया। दरवाजा भी खराब हो गया था। इस पर पुलिस व परिवहन के कई अधिकारी निलंबित कर दिए गए थे। चालक के कहने पर आधा घंटे के अंदर ही निलंबन का आदेश नेता जी ने निरस्त करा दिया था। मुलायम सुमेर सिंह किला और सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर के सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण करने आए थे। वह कार से कालीवाहन मंदिर जा रहे थे। रास्ते में मच्छरों के काटने पर मुलायम ने तत्काल गाड़ी रुकवाई। अफसर भागते हुए उनके पास पहुंचे। मामले की जानकारी हुई तो चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। गाड़ी का दरवाजा नहीं खुला।
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
इस घटना को तत्कालीन प्रमुख सचिव और डीजीपी यशपाल सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और तत्कालीन एसपी के तबादला आदेश के साथ पुलिस व परिवहन विभाग के कई अधिकारियों के निलंबन का फैक्स भेज दिया।
फाइल फोटो
इस कार्रवाई से दोनों विभागों में खलबली मच गई थी। वीवीआईपी फ्लीट में मुख्यमंत्री की कार सलीम चलाता था। मुलायम सिंह उसके नाम से भी वाकिफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने कार चालक तक अपनी बात पहुंचाई कि घटना अनायास हुई, इसमें किसी का दोष नहीं है। बैठक के बाद सलीम जब मुलायम को सुमेर सिंह किला लेकर जा रहा था, तभी बातचीत के दौरान उसने अधिकारियों की सफाई मुलायम को बताई।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सलीम की बात सुनकर मुलायम ने डीजीपी से फोन पर बात की। प्रमुख सचिव से कोई कार्रवाई न करने को कहा। आधा घंटे के अंदर निलंबन आदेश निरस्त हो गया।