फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: 11वें दिन नेताजी के आवास पर हुआ शांति पाठ, ब्राह्मण भोज के बाद मान्यों को कराया भोजन

Fri, 21 Oct 2022 06:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Oct 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav,  there was peace recitation at Netaji's residence
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के 11 वें दिन शुक्रवार को उनके आवास पर हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसमें अयोध्या से आए माहंतों ने हवन यज्ञ और शांति पाठ कराया। हवन कार्यक्रम के लिए गुरुवार से ही तैयारियां चल रही थीं। आवास में हॉल के सामने बने पार्क में लखनऊ से आए टैंट वालों ने वाटरप्रूफ टैंट लगाने शुरू कर दिए थे। आगरा से आए हलवाइयों ने भी रात से ही मिष्ठान आदि बनाना शुरू कर दिया गया था।



शुक्रवार सुबह से ही हवन पूजन में शामिल होने के लिए गांव के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। हॉल के सामने बना पार्क साढ़े आठ बजे तक खचाखच भर गया था। नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर माहंत जन्मेजय शरण समेत पांच पुरोहितों ने पूजन शुरू कराया। नेता जी के चित्र के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने पूजन अर्चन किया।

Mulayam Singh Yadav,  there was peace recitation at Netaji's residence
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद हवन शुरू हुआ। लगभग चार घंटे तक चले हवन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत पूरा परिवार उपिस्थत रहा। मंत्रोच्चार के साथ अंतिम आहुति में प्रांगण में उपस्थित गांव के लोगों और अन्य रिश्तेदारों ने आहुति दी।

Mulayam Singh Yadav,  there was peace recitation at Netaji's residence
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

ब्राह्मण भोज के बाद मान्यों और कन्याओं को कराया भोज
हवन संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने ब्राह्मणों को भोज कराया। इसके बाद मान्यों और कन्याओं को भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav,  there was peace recitation at Netaji's residence
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

15 बैरीकेडिंग के साये में रहा आवास
हवन पूजन में अधिक लोग आने की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने पूरे सुरक्षा के इंतजाम किए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के चारों ओर लगभग 15 बैरीकेडिंग लगाई गई थीं। सभी पर पुलिस के जवान तैनात थे। वाहनों को आवास से करीब 500 मीटर पहले ही रुकवा दिया जा रहा था। हवन शुरू होने के बाद किसी भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। आवास के अंदर बाहरी तरफ बने पार्क में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां नेता जी के चित्र पर श्रद्घांजलि देते रहे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav,  there was peace recitation at Netaji's residence
मुलायम सिंह यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

टिकैत बोले-किसानों के नेता थे मुलायम
शुक्रवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव के हवन पूजन में भाकियू नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी किसानों के नेता थे। यही वजह यहां इतने लोगों की भीड़ लगी हुई है। उनका जाना देश की राजनिति के लिए क्षति है। पूर्व सांसद पप्पू यादव भी हवन पूजन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा पिता सा स्नहे मिला। उनका व्यक्तिगत प्यार मिला। वह परिवार के हर कार्यक्रम पिता बनकर सानिध्य देने आते थे। वह अनमोल थे। मैंने उनसे दुनिया के प्रेम करने पहुंचा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed