फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदा जेल के बैरक नंबर 15 में रहेगा मुख्तार अंसारी, राजा भैया व अतीक अहमद यहां रहे कैद

Tue, 06 Apr 2021 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Apr 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari, Banda jail barrack number 15
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 माह बाद दूसरी बार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए एक सैकड़ा पुलिसकर्मी पंजाब भेजे गए हैं। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। बांदा जेल में बड़े-बड़े माफिया डॉन चंबल के डकैत सजा काट चुके हैं और उनके गैंग के तमाम खतरनाक अपराधी अभी जेल में बंद हैं। बांदा जेल में डकैत ददुआ, 7 लाख के इनामी बलखड़िया, गौरी यादव, संग्राम सिंह जैसे डकैतों की गैंग के कई सदस्य बंद हैं। राजा भैया व अतीक अहमद भी बांदा जेल में कैद रह चुके हैं।
Mukhtar Ansari, Banda jail barrack number 15
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। बैरक और परिसर पर रात-दिन नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में आड़े आ रहे पेड़ों को काट-छांट दिया गया है। दिल्ली से आए इंजीनियरों ने सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया। उनकी कमियां दुरुस्त कीं।
Mukhtar Ansari, Banda jail barrack number 15
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को रखे जाने वाली बैरक (15 नंबर) में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई कराई गई है। इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे। तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर तैनात रहेंगे। जेल के अंदर चल रही कैंटीन में नाश्ता, मिठाई आदि रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री का स्टाक कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari, Banda jail barrack number 15
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
सीलबंद डिब्बों में रसगुल्ले और छेना सहित तेल, साबुन, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था की गई हैं। कैंटीन में कोई भी बंदी अपनी जरूरत का सामान खरीद सकता है। जेल में दो जेनरेटर लगे हुए हैं। अब बैरक नंबर 15 व 16 में लगातार रोशनी के लिए इन बैरकों को जेनरेटर से जोड़ा गया है।

 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari, Banda jail barrack number 15
विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं बैरकों में मुख्तार अंसारी को रखा जाएगा। उधर, प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि सुरक्षा में आड़े आने वाले पेड़ों को छांटा गया है। जो भी व्यवस्था की जा रही है, वह जेल मैनुअल के अनुरूप है। सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed