फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape

सांसद साक्षी महाराज ने दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सेंगर को दी बधाई, प्रियंका ने बाेला हमला

Fri, 06 Dec 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Dec 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape
साक्षी महाराज ने कुलदीप सेंगर को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। वह दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। ऐसे में बीजेपी नेता के एक ट्वीट पर प्रियंका गांधी ने ट्विटर वाॅर शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

 

MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape
कुलदीप सेंगर से मिलने के बाद साक्षी महाराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर लोगों के मन में गुस्सा है। ऐसे माहौल में भी बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने जेल में बंद उन्नाव के बांगरमऊ से दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape
कुलदीप सेंगर - फोटो : amar ujala
ट्विटर पर साक्षी महाराज द्वारा अपने आधिकारिक अकाउंट से दी गई ये बधाई चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल उन्नाव में गुरुवार को एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की पूरी सियासत में उबाल आ गया।

 

MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape
कुलदीप सेंगर - फोटो : amar ujala
90 प्रतिशत तक जली पीड़िता को पहले लखनऊ रेफर किया गया, उसके बाद उसे गुरुवार देर शाम इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। एक तरफ लोग इस घटना को लेकर आहत दिखे, वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को ही साक्षी महाराज का ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्होंने एक अन्य गैंगरेप मामले में जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

MP Sakshi Maharaj congratulates Kuldeep Sengar, accused of rape
प्रियंका ने साक्षी महाराज पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज के ट्वीट पर प्रियंका का हमला

साक्षी महाराज के इस ट्वीट पर विपक्षी दलों ने हमला किया है और इसे बीजेपी का असली चेहरा करार दिया है। अपने ट्वीट में साक्षी महाराज ने लिखा है, 'सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिन। चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम। कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिवस की अनन्त कोटि शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed