फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सांसद जोशी ने लगाई क्लास, बोले- 50 वर्ष पहले ऐसा नहीं होता था

Wed, 15 Aug 2018 08:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Aug 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
MP Dr. Murli Manohar Joshi Statements
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
महानगर कानपुर में सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शहर की खस्ताहाल सड़कों पर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी अभियंताओं की क्लास ली। उन्होंने अभियंताओं को शहर की सड़कों को हर हाल में 30 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान नगर निगम, जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों पर रहने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर होने वाले जलभराव की सही जानकारी मिल सके।


 
MP Dr. Murli Manohar Joshi Statements
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी
सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं के संबंध में सर्किट हाउस में हुई बैठक में डॉ. जोशी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह से कहा कि 50 वर्ष पहले ऐसा नहीं होता था कि सड़कें बनें और टूट जाएं। अब तो और बेहतर गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए। टूटी सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। पीडब्ल्यूडी ने अब तक जितनी भी सड़कें बनाई हैं, उनकी पूरी सूची उपलब्ध कराएं। सड़क का निर्माण कब हुआ, ठेकेदार को उसकी मरम्मत कब करानी है, वर्तमान में सड़क की स्थिति क्या है, कहां जलभराव होता आदि जानकारी सूची में जरूर दें। सड़कों को बरसात तक मोटरेबुल कर दें, ताकि जनता को समस्या का सामना न करना पड़े।
 
MP Dr. Murli Manohar Joshi Statements
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
बारिश में सड़क पर निकलें अधिकारी
डॉ. जोशी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी जोनल अधिकारी बरसात में सड़कों पर हों ताकि जलभराव की समस्या पता चले और उसका निस्तारण भी तत्काल कराया जा सके। किस सड़क में कितना पानी भरता है, यह पता रहे। बरसात के बाद उस समस्या का निराकरण तत्काल कराएं। शहर में निर्माणाधीन पुलों की बाधाओं को दूर कर तेजी से काम कराएं। कागजों में काम न कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Dr. Murli Manohar Joshi Statements
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
जल निगम के काम की कराएं जांच
जल निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने शारदा नगर में बनी पानी की टंकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीते की साल से टंकी बनकर तैयार है पर अभी तक उससे जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर डॉ. जोशी ने निगम के अधिशासी अभियंता से पूछा कि किस वर्ष में टंकी का कार्य शुरू हुआ। अभियंता ने बताया कि 2008 में काम शुरू हुआ और 2012 में पूरा हुआ। बीते छह से पानी का आपूर्ति ने होने की जानकारी पर उन्होेंने इसकी जांच करने के निर्देश डीएम को दिए। उन्होंने तीनों समय जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए।


बिजली आपूर्ति की  समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्यवाही करे व बिलिंग बराबर समय से कराते रहें। बैठक में डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अखिलेश कुमार, केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ अभिषेक आनंद, सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला समेत कई विभागों के अधिकारी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed