यूपी के कन्नौज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने आठ माह के बेटे का गला घाेंट कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बच्चा देर रात से भूख की वजह से चीख रहा था। मां बच्चे के लिए दूध खरीदने के पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रही थी।
{"_id":"5d2850f58ebc3e6d0179c0af","slug":"mother-killed-8-month-old-son-because-she-did-not-buy-milk-for-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूख से चीख रहा था आठ माह का मासूम, मां नहीं खरीद पाई दूध तो गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से चीख रहा था आठ माह का मासूम, मां नहीं खरीद पाई दूध तो गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद
Sat, 13 Jul 2019 08:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मां और चारपाई पर मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद रूखसार के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जब उससे मासूम की चीखें बदर्शत नहीं हुईं तो उसने गला घाेंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया। आरोपी रूखसार की 4 साल की बेटी अनम ने बताया कि मां ने भाई को गला दबा कर मार दिया। पुलिस के सामने जब 4 साल की बेटी ने हकीकत बयां की तो सुनने वालों का भी दिल रो पड़ा। छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया में रहने वाला शाहिद उर्फ शालू मुंबई में नौकरी करता है।
मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी रुखसार कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक मोहल्ले में बने घर में तीन बच्चों के साथ रह रही है। आसपास के लोगों की मानें तो रुखसार का 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से भूखा था। रुखसार बेटे के लिए दूध का इंतजाम नहीं कर पा रही थी। तीनों बच्चे उससे बार-बार खाना मांग रहे थे। रात से ही अहद दूध के लिए तेज आवाज में रो रहा था। पूरी रात उसे पानी पिलाने का प्रयास करने वाली रुखसार उसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूखसार की मां पुलिस से बेटी को छोड़ने के लिए भिड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
उसने भूखे अहद का गला दबाकर चीख हमेशा के लिए शांत कर दी। शुक्रवार की सुबह बेटे की हत्या के बाद पास में ही गुमसुम होकर बैठी थी। काफी देर तक अहद में कोई हलचल न देखकर परिजनों को शक हुआ और उसके पास जाने का प्रयास किया तो रुखसार ने गुस्सा जताते हुए सभी को रोक दिया। बेटी अनम से जानकारी के बाद परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचान पर प्रभारी निरीक्षक भी पहुंच गए और सड़क पर हंगामा कर रही रुखसार की मां खदीजा को कोतवाली भेजा। इसके बाद घर में शांत माहौल में रुखसार से बात की तो उसने कहा कि तीन दिन से बच्चों के खाने का इंतजाम करने को लेकर परेशान थी, सौ रुपये उधार लेकर आई थी। तीन दिन से बच्चे के लिए दूध भी नहीं जुटा पा रही थी। उसने बच्चे को नींबू और शक्कर का घोल पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।